संजू के तूफान ने दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा

Spread the love

भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया. इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं. पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेस (40) और शाई होप (32) ने 68 रन की पहले विकेट की साझेदारी की. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए.

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी हुई. अभिषेक 10 रन ही बना सके। ईशान किशन 6 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 18 रन बनाए. तिलक वर्मा 15 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हार्दिक पांड्या ने 14 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए.

भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए हैं. टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर कमाल नहीं दिखा सके और 11 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. ईशान किशन ने 6 गेंद में 10 रन बनाए. भारत ने 6 ओवर में दो विकेट खोकर 53 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के लिए पावरप्ले में जेसन होल्डर और अकील ने विकेट चटकाए.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को रोस्टन चेज और शाई होप ने दमदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 53 गेंद में 68 रन की साझेदारी हुई. होप 33 गेंद में 32 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने. बुमराह ने शिमरन हेटमायर (27) और रोस्टन चेज (40) को एक ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया. हार्दिक पांड्या ने रदरफोर्ड को आउट किया. इसके बाद पॉवेल और होल्डर के बीच पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी हुई. रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंद में 34 और जेसन होल्डर ने 22 गेंद में 37 रन बनाे। भारत के लिए बुमराह ने तीन, हार्दिक और वरुण को एक एक सफलता मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *