एथलेटिक्स में भारत का पहला गोल्ड, 4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल; पदक हुए 53

Spread the love

भारत ने 4×400 मीटर महिला रिले में 3 मिनट 29.69 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड जीता. यह भारत का एशियन गेम्स में छठा गोल्ड है. टीम ने लगातार छठी बार 50 मेडल का आंकड़ा भी पार किया. 2006 के बाद से भारत ने हर एशियन गेम्स में 50 या उससे ज्यादा मेडल जीते हैं.

गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में 13 मिनट 32.75 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीतकर मेडल की हैट्रिक पूरी की. इससे पहले वह 10 हजार और 1500 मीटर में सिल्वर जीत चुके हैं. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बने.

नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा. 10 दिन पहले फ्लू के कारण अस्पताल में भर्ती रहीं नीरू इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.

भारत ने एशियन गेम्स के 10वें दिन 8 मेडल जीते. टीम के कुल मेडल 53 हो गए हैं और मेडल टेबल में 10वें स्थान पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *