T20 वर्ल्ड कप में भी दिखा चंद्र ग्रहण का असर, ड्रेसिंग रूम में बैठी रही टीम इंडिया, नहीं की प्रैक्टिस

Spread the love

India vs England Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. ये मेच गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पहले गौतम गंभीर की कोचिंग वाली टीम के पास तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दो महत्वपूर्ण दिन हैं. हालांकि, मंगलवार को चंद्र ग्रहण के कारण टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में अपना अभ्यास सत्र स्थगित कर दिया. यह सत्र भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन इसे एक घंटे आगे बढ़ा दिया गया.

अभ्यास करना ‘अशुभ’ माना: रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों ने चंद्र ग्रहण के दौरान अभ्यास करना ‘अशुभ’ माना. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय शुभ कार्य या भारी शारीरिक मेहनत से बचने की सलाह दी जाती है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया कि खिलाड़ी ग्रहण समाप्त होने के बाद ही मैदान पर उतरेंगे.

पहले अभ्यास सत्र दोपहर में निर्धारित था, जिसे अब बदलकर शाम का कर दिया गया है. टीम अब फ्लडलाइट्स के नीचे अभ्यास करेगी. भारत का सामना 5 मार्च को मुंबई में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होना है. सुपर-8 में वेस्टइंडीज को रोमांचक मैच में हराने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं.

वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड का रिकॉर्ड: इंग्लैंड ने अब तक मुंबई केवानखेड़े स्टेडियम में छह टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से तीन जीते हैं और तीन हारे हैं. वहीं, भारत ने इस प्रतिष्ठित मैदान पर 7 T20I मैच खेले हैं, जिनमें से पांच जीते हैं. हालांकि, भारतीय टीम ने दिसंबर 2017 के बाद से इस मैदान पर कोई टी20 मैच नहीं हारा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *