टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, अफ्रीका पहले करेगा बैटिंग

Spread the love

SA vs NZ Live Score: टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में लगातार सात जीत दर्ज की हैं। अफ्रीका का सबसे करीबी मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ हुआ था, जहां दूसरे सुपर ओवर में अफ्रीका ने बाजी मारी थी। वहीं एडन मार्करम के नेतृत्व वाली टीम ने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को भी मात दी है। अफ्रीका टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम हैं।

वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम बेहतर रन रेट के कारण सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हुई है। उसका पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ वह मुकाबला हार गई थी लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत के कारण टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही। ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड ने तीन मुकाबले जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *