केरलम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में केवल कुछ दिन शेष हैं. इससे पहले तमाम राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगे हैं. इसी कड़ी में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी आज केरलम के दौरे पर रहे. केरलम में उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी जंग का भी जिक्र किया और कहा कि इसका सीधा असर सभी पर पड़ रहा है.
राहुल गांधी ने कहा कि आप मुझसे बेहतर जानते हैं कि पश्चिम एशिया में क्या हो रहा है. उन्होंने कहा वहां पर एक बड़ी घटना घटित हो रही है. कोई नहीं जानता है कि यह यह कहा खत्म होगा और कब तक चलेगा. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में केरलम और भारत के लोग इससे सीधे प्रभावित होने वाले हैं. राहुल गांधी ने कहा कि फ्यूल की कीमतें बढ़ेंगी, महंगाई बढ़ेगी और एक बड़ा वित्तीय भूकंप आने वाला है. एक-दो महीने में ही यह वित्तीय भूकंप आ जाएगा.
LDF सरकार पर बरसे राहुल गांधी: राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में वित्तीय भूकंप से बचने के लिए एलडीएफ सरकार कुछ नहीं कर रही है. पीएम मोदी कुछ नहीं कर रहे हैं क्योंकि वह डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चलाए जा रहे हैं. राहुल गांधी ने यहां तक दावा कर दिया कि पीएम मोदी चाहते हैं कि केरलम में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रित मोर्चा ही यह विधानसभा चुनाव जीते. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा एलडीएफ यानी UDF गठबंधन LDF के साथ बीजेपी की मिलीजुली ताकतों से लड़ रहा है.
‘दो विचार धाराओं की लड़ाई…’:राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि केरलम विधानसभा चुनाव एक तरीके से दो विचारधाराओं की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि एक वामपंथी पार्टी और अति दक्षिणपंथी पार्टी के साथ गठबंधव कर रही है, जबकि दोनों की विचारधारा एक दूसरे के ठीक उलट है.













Leave a Reply