पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे ने दी मुखाग्नि, सेलेब्स हुए भावुक

Spread the love

92 साल की आशा भोसले ने 12 अप्रैल, 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. इस खबर से पूरी फिल्म-म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई. वहीं आज सोमवार की शाम को 4 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस मौके पर उनके घर पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी दिग्गज हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं.

पंचतत्व में विलीन हुई आशा भोसले: सुरों की मल्लिका आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं. उनके बेटेआनंद भोसले ने उन्हें मुखाग्नि दी. आशा ताई की गूंज हमेशा इस दुनिया में बनी रहेगी. मिट्टी, जल, अग्नि, वायु और आकाश में समाई उनकी देह भले ही प्रकृति को लौटा दी गई हो, लेकिन उनकी आवाज हमेशा हर दिल में जिंदा रहेगी. 

राजकीय सम्मान के साथ आशा भोसले का अंतिम संस्कार हो चुका है. राजकीय सम्मान आर सलामी के साथ सुरों की मल्लिका को अंतिम विदाई दी गई. दिग्गज गायिका हर किसी की आंखें नम कर गई हैं.  

शान ने गाना गाकर दी अंतिम विदाई: बॉलीवुड सिंगर शान ने आशा भोसले की अंतिम विदाई में गाना गाया और म आंखों के साथ उन्हें विदाई दी.   

विक्की कौशल ने अपर्ण किए पुष्प: आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने के लिए एक्टरर विकी कौशल भी शिवाजी पार्क श्मशान घाट पहुंचे. यहां उन्होंने आशा ताई पर पुष्प चक्र अर्पण किया.  

हजार किलो फूलों से सजा आशा भोसले का मोक्ष रथ: आशा भोसले के मोक्ष रथ को अलग-अलग फूलों से सजाया गया है. इस पर उनकी तस्वीर भी लगी हुई है. मोक्ष रथ को रात से सजाया जा रहा है. करीब 500-1000 किलो फूलों से इसे सजाया गया है.  

भीड़ से मुंबई की सड़के हुई जाम: आशा भोसले को अंतिम विदाई देने भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं. 13 अप्रैल कोा दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. मुंबई की सड़कों में ‘आशा ताई अमर रहें’ के नारे गूंज रहे है और सड़कें जाम नजर आ रही हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *