अम्बेडकरनगर में एक मां ने अपने 4 बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी. इसके बाद बालकनी से कूदकर फरार हो गई. वारदात के समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था. पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी.
बिस्तर पर खून से लथपथ बच्चों का शव पड़ा था. महिला का पति डेढ़ साल से सऊदी में रहता है. तब से वह घर नहीं आया, जिसके चलते महिला तनाव में थी। घटना दोपहर 3 बजे अकबरपुर थाना क्षेत्र की है.
मीरानपुर मोहल्ले के दो मंजिला मकान में गासिया खातून चारों बच्चों के साथ रहती थी.
अंदर से दरवाजा बंदकर फरार हुई मां: मीरानपुर मोहल्ले में नियाज (42) की पत्नी नाजिया खातून (37) अपने 4 बच्चों शफीक (14), सउद (10), उमर (8) और बेटी सादिया (7) के साथ एक दो मंजिला मकान में रहती थी. नियाज डेढ़ साल से सऊदी में रह रहा है। तब से वह एक बार भी घर नहीं आया. शनिवार की सुबह 8 बजे जब दूधवाला आया तो घर बंद था. उसने कई आवाज लगाई पर दरवाजा नहीं खुला। इसकी चर्चा उसने पड़ोसियों से भी की.
दोपहर 3 बजे तक जब घर से कोई बाहर नहीं निकला, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने 112 पर सूचना दी. पुलिस जब घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी. बच्चों की मां गासिया फरार थी। नीचे वाले फ्लोर के कमरे में बेड पर सभी बच्चों के शव एक-दूसरे से सटे हुए पड़े थे.
बालकनी कूदकर फरार हुई मां: वारदात को अंजाम देने के बाद वह बालकनी से कूदकर फरार हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. एसपी प्राची सिंह ने बताया पुलिस को दोपहर 3:00 बजे सूचना मिली की एक महिला चार बच्चों की हत्या कर फरार हो गई है. तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची. मैंने भी मौके का मुआयना किया.
तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. लग रहा है कि जो महिला फरार है उसी ने वारदात तो अंजाम दिया है. अपराधी कैसे भागा, कहां से भागा यह सब जांच का विषय है. महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है. प्रॉपर्टी डिस्प्यूट का मामला लग रहा है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
















Leave a Reply