भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार जन-गण-मन से पहले बजा वंदे मातरम, जानें वजह!

Spread the love

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीन मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम भले ही अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है,लेकिन मेजबान अफगानिस्तान है. भारत-अफगानिस्तान के बीच हो रहे इस मैच से पहले वो हुआ, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया. क्रिकेट में सालों से ये परंपरा है कि खेल शुरू होने से पहले दोनों टीमों के राष्ट्रगान गाए जाते हैं, लेकिन भारत-अफगानिस्तान सीरीज में इस परंपरा में बदलाव देखने को मिला. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहले वंदे मातरम बजा और उसके बाद दोनों देशों के राष्ट्रगान गाए गए.

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले जन-गण-मन से पहले वंदे मातरम प्ले किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई. फैंस हैरानी के साथ एक दूसरे से पूछने लगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है?

राष्ट्रगान से पहले क्यों बजा वंदे मातरम? अब आपको ये भी जानना चाहिए कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सालों से चली आ रही परंपरा को भारतीय क्रिकेट में क्यों बदला गया है? दरअसल, यह घटनाक्रम गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा जारी उन दिशानिर्देशों के कुछ महीनों बाद हुआ है, जिनमें सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के शुरुआती छह पद (स्टैंजा) बजाना अनिवार्य किया गया था। मुख्य नियम यह भी कहता है कि राष्ट्र गीत के बाद राष्ट्रगान बजाया जाना चाहिए, जिसकी निर्धारित अवधि 190 सेकंड है.

मंत्रालय की गाइडलाइंस में यह भी कहा गया है कि सरकारी कार्यक्रमों में जब यह गाना बजाया जाए, तो लोगों को सावधान मुद्रा में रहना चाहिए. गौरतलब है कि ‘वंदे मातरम’ बंकिम चंद्र चटर्जी ने 1870 के दशक में बंगाली भाषा में लिखा था. 1950 में इसके शुरुआती दो छंदों को भारत का राष्ट्रीय गीत अपनाया गया था.

गृह मंत्रालय के आदेश की बात करें तो 10 पन्नों के इस निर्देश में कहा गया है कि अगर राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ एक साथ बजाए जाएं, तो पहले ‘वंदे मातरम’ बजाया जाएगा. लोगों को यह सलाह भी दी गई कि जब भी इसे गाया या बजाया जाए, तो वे सावधान मुद्रा में खड़े हों.

वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन से बाहर: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की आखिरी T20I सीरीज में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीतने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अनुभवी संजू सैमसन पर भरोसा जताया है, जिन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया था.

भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग XI

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (WK), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *