UP के वकीलों को 5 लाख का कैशलेस इलाज मिलेगा, HC बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में CM योगी का ऐलान

Spread the love

यूपी के वकीलों का अब सरकार मुफ्त इलाज कराएगी. उन्हें 5 लाख का कैशलेस इलाज मिलेगा. यह ऐलान सोमवार को सीएम योगी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में किया. इस दौरान सीएम ने 2 और बड़े ऐलान किए.

सीएम योगी के हाईकोर्ट पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने जय श्रीराम का जयघोष कर स्वागत किया. एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट अमित सिंह सोनू सीएम को दंडवत प्रणाम किया. सीएम ने नए अधिवक्ता कक्षों की चाबी सांकेतिक रूप से अधिवक्ताओं को सौंपी.

सीएम ने कहा- आज मैं हाईकोर्ट के अंदर जब प्रवेश कर रहा था, तो यहां पर युवा अधिवक्ताओं के चेहरे की चमक को देखा. एक अलग ही चमक थी. जब ऐसी चमक युवाओं के चेहरे पर देखता हूं तो यह महसूस करता हूं कि भविष्य उज्जवल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *