कानपुर देहात के शिवली में दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, गड्ढे में गिरे दोनों युवकों की मौत

Spread the love

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलाबाद-शिवली मार्ग पर रूरा तिराहे के समीप सोमवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. घटना की जानकारी पर पहुंची. पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया. काफी देर तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी.

पुलिस ने बाइक नंबर से मृतकों की पहचान कराई. एक बाइक पर सवार युवक की पहचान राज (21) पुत्र गुलाम रसूल निवासी तालिब सराय उन्नाव और दूसरे बाइक सवार दिवाकर (27) पुत्र विजय कुमार सक्सेना निवासी सिमरामऊ बनीपारा रूरा के रूप में हुई. दिवाकर कानपुर की ओर से जा रहा था, जबकि राज रसूलाबाद की ओर से आ रहा था.

थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए हैं. तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *