UP में आधी रात को 14 IAS और 34 PCS अफसरों के ट्रांसफर, नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा से हटाया

Spread the love

UP सरकार ने रविवार आधी रात 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले कर दिए. सहारनपुर, लखीमपुर खीरी और अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को बदला गया है.

बिरहा लोकगीत गाने वाले विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम को राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक की जिम्मेदारी दी गयी है. विश्राम 2010 बैच के PCS अधिकारी हैं. इसी साल जनवरी में उन्हें यूपी सरकार ने IAS पद पर प्रमोट किया था.

वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक और सचिव नेहा शर्मा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद से हटा दिया गया है.

सहारनपुर के CDO सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है. उनकी जगह राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया CDO बनाया गया है। राहुल सिंह को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. इससे पहले वह आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव थे.

लखीमपुर खीरी के CDO अभिषेक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है. राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है. रेशम विभाग के विशेष सचिव और निदेशक देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को भी राजस्व परिषद का सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है.

मुख्य विकास अधिकारी अम्बेडकरनगर आनंद कुमार शुक्ला को रेशम विभाग में विशेष सचिव एवं निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है. कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्रा को मुख्य विकास अधिकारी, अंबेडकर नगर बनाया गया है. संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग बनाया गया है. सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है. चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक एवं सचिव नेहा शर्मा को सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *