नौतपा आज से: सूर्य-शनि और मंगल मिलकर बरसाएंगे आग लेकिन इन राशियों को होगा फायदा

Spread the love

आज से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है. धार्मिक मान्यतानुसार, नौतपा तब शुरू होता है, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं. नौतपा की यह अवधि 25 मई यानी आज से लेकर 2 जून तक रहेगी. ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टिकोण से यह समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. सूर्य देव जब चंद्रमा के नक्षत्र ‘रोहिणी’ में प्रवेश करते हैं, तो पृथ्वी पर तपिश बढ़ जाती है और इसी अवधि को ‘नौतपा’ कहा जाता है. इस साल सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन और नौतपा की अवधि सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा असर डालने वाली है. लेकिन इस दहकती गर्मी से अगले 9 दिन में ये 4 राशि लाभ भी पाएंगी.

ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार सूर्य तो आग बरसाएंगे ही लेकिन मौसम को और तीखा बनाने में शनि-मंगल का भी अहम रोल रहेगा.ज्‍योतिष के अनुसार इन 9 दिनों में शनि और मंगल की स्थिति गर्मी को सामान्‍य से ज्‍यादा उग्र बना सकती है. इससे कई राज्‍यों में लू और प्रचंड गर्मी के साथ धूल भरी आंधियां भी चलेंगी, जो खतरनाक साबित हो सकती हैं.

सूर्य-शनि, मंगल का मौसम पर प्रभाव: \सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में आते ही साल के सबसे गर्म दिन नौतपा शुरू हो जाते हैं. लेकिन इस साल स्थिति इससे भी एक कदम आगे है. ज्‍योतिषाचार्य कहते हैं कि इस समय अग्नि तत्‍व वाले मंगल ग्रह अपनी ही राशि मेष में हैं, जिससे उनका प्रभाव बढ़ा हुआ है.वहीं गुरु की राशि मीन में बैठे शनि भी गर्मी को सामान्‍य से ज्‍यादा उग्र बनाने में भूमिका निभाएंगे, साथ ही धूल भरी आंधियां ला सकते हैं. इसका असर उत्तर भारत समेत कई राज्यों में प्रचंड लू और आंधी-तूफान के रूप में देखने को मिल सकता है.

नौतपा के बाद भी नहीं मिलेगी राहत! ज्‍योतिषाचार्यों के अनुसार ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार नौतपा का असर सामान्य से ज्यादा तीखा महसूस हो सकता है. जब सूर्य रोहिणी में आता है तो गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ती है. साथ ही मंगल का अपनी ही राशि मेष में होने ताप, लू, सूखापन और तेज गर्म हवाओं का प्रभाव और बढ़ सकता है.

सूर्य और मंगल दोनों अग्नि प्रधान ग्रहों के प्रभाव के चलते नौतपा की तपिश अधिक तीखी महसूस हो सकती है. चूंकि शनि लंबे समय तक प्रभाव देने वाले ग्रह हैं. लिहाजा यह संकेत बताते हैं कि मौसम का यह प्रभाव कुछ इलाकों में लगातार बना रह सकता है. इसका मतलब है कि 2 जून 2026 को नौतपा खत्‍म होने के बाद भी कई राज्‍यों में तेज गर्मी और लू का दौर जारी रह सकता है.

हालांकि बीच-बीच में आंधी, धूलभरी हवाएं या कहीं-कहीं प्री-मानसून की हलचल भी मौसम का मिजाज बदल सकती है. इससे कुछ इलाकों में तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत भी मिल सकती है.

कुछेक राशियों को होगा फायदा

मेष राशि (Aries) सूर्य का यह परिवर्तन आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा. अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. हालांकि, रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से स्वभाव में थोड़ी उग्रता आ सकती है, जिससे परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें.

वृषभ राशि (Taurus) नौतपा के प्रभाव से समाज और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा. लेकिन, अत्यधिक गर्मी और ऊर्जा के कारण आपको अपनी सेहत (विशेषकर सिरदर्द और आंखों की समस्या) का ध्यान रखना होगा. अहंकार से बचें.

मिथुन राशि (Gemini) यह समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है. कोर्ट-कचहरी या बाहरी संपर्कों से लाभ तो होगा, लेकिन सेहत और बजट को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है. इस अवधि में यात्राओं से बचें.

कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद फलदायी रहेगा. आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं. निवेश से लाभ मिलेगा. पुराने दोस्तों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी.

सिंह राशि (Leo) सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं और उनका रोहिणी में जाना आपके करियर के लिए नए रास्ते खोल सकता है. नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा.

कन्या राशि (Virgo) नौतपा में कन्या राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी.

तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को इस दौरान थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. सूर्यदेव का परिवर्तन सेहत में उतार-चढ़ाव ला सकता है. पुराने दुश्मनों से सावधान रहें. पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio) वैवाहिक जीवन और साझेदारी के व्यवसाय में सूर्य की तपिश का असर दिख सकता है. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाकर चलें. नए व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को अच्छी तरह पढ़ लें.

धनु राशि (Sagittarius) नौतपा के 9 दिन धनु राशि वालों के लिए जीत दिलाने वाले माने जा रहे हैं. शत्रुओं और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी. हालांकि, पैरों में दर्द या थकान की शिकायत रह सकती है.

मकर राशि (Capricorn) रोहिणी नक्षत्र का यह प्रभाव विद्यार्थियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, एकाग्रता में कमी आ सकती है. प्रेम संबंधों में थोड़ा संभलकर चलें, बेवजह की बहस से रिश्ते में दूरी आ सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius) पारिवारिक माहौल में थोड़ी अशांति या तनाव का अनुभव हो सकता है. माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें. भूमि-भवन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में फैसला न लें.

मीन राशि (Pisces) आपकी निर्णय क्षमता और साहस में वृद्धि होगी. भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे. यदि आप लेखन, पत्रकारिता या डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं, तो आपके काम को नई पहचान मिलेगी.

नौतपा के उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य- रोज सुबह तांबे के पात्र में जल, लाल चंदन और कुमकुम मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें.जल दान- इस भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंदों के लिए ठंडे पानी, घड़े या शरबत की व्यवस्था करें.मंत्र जाप- ‘ऊं घृणि सूर्याय नमः’ या ‘ऊं राम दूताय नमः’ का नियमित जाप करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *