इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिरी, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

Spread the love

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट बुधवार शाम खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई. विमान की नोज क्षतिग्रस्त हो गई. उस समय विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था। हालांकि, पायलट ने सूझ-बूझ से विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया. घटना के समय विमान में 150 यात्री सवार थे.

इंडिगो विमान (6E925) ने पटना एयरपोर्ट से बुधवार दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरी. इसी विमान को 6E6968 के रूप में 5:05 बजे लखनऊ से अहमदाबाद जाना था. एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बिजली की चपेट में आने की घटना हुई.

इसके बाद विमान शाम 4:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा जबकि इसे शाम 4:20 बजे पहुंचना था. हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित रहे वहीं, तकनीकी दिक्कत आने के बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया. यात्रियों के लिए इंडिगो ने दूसरे विमान का इंतजाम किया. फिर उस विमान से सभी यात्रियों को शाम करीब 6:22 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया. इंजीनियरों की टीम खराब हुए विमान की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *