अक्टूबर में ‘महासंगम’: नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ समेत पड़ेंगे ये व्रत-त्यौहार; देखें पूरी सूची

Spread the love

अक्टूबर के महीने में व्रत त्योहार की लंबी झड़ी लगने वाली है. अक्टूबर के महीने में नवरात्रि, करवाचौथ सहित कई प्रमुख व्रत त्योहार आने वाली है. सिर्फ इतना ही नहीं नवरात्र, विजयादशमी, पापांकुशा एकादशी, और शरद पूर्णिमा भी है. इस महीने ही पितृपक्ष का समापन भी हो रहा है। अक्टूबर माह का आरंभ आश्विन मास के कृष्ण पक्ष से हो रहा है और इस महीने का समापन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष से होगा. अक्टूबर के महीने में त्योहारों के इस महासंगम के बीच आइए जानते हैं व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट-

प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

1 अक्तूबर – षष्ठी श्राद्ध
2 अक्तूबर – रोहिणी व्रत, सप्तमी श्राद्ध, गांधी जयंती
3 अक्तूबर – जीवित्पुत्रिका व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, कालाष्टमी, अष्टमी श्राद्ध
6 अक्तूबर – इंदिरा एकादशी
8 अक्तूबर – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
10 अक्तूबर – सर्वपितृ अमावस्या
11 अक्तूबर – शारदीय नवरात्र प्रारंभ, घटस्थापना
16 अक्तूबर – सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
17 अक्तूबर – सरस्वती पूजा, तुला संक्रांति
19 अक्तूबर – दुर्गा अष्टमी, महानवमी, संधि पूजा
20 अक्तूबर – विजयादशमी/दशहरा, दुर्गा विसर्जन
22 अक्तूबर – पापांकुशा एकादशी
25 अक्तूबर – शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा
26 अक्तूबर – आश्विन पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती
27 अक्तूबर – कार्तिक मास आरंभ
29 अक्तूबर – करवा चौथ

सर्वपितृ अमावस्या: अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सर्वपितृ अमावस्या है. यानी 10 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या का तर्पण आदि कार्य किए जाएंगे. इस दिन उन सभी पितरों के नाम से श्राद्ध किया जाता है जिनकी तिथि याद नहीं रहती है. या किसी कारणवश श्राद्ध करना छूट जाता है ऐसे में इन लोगों का श्राद्ध आदि के कार्य किए जाते हैं.

शारदीय नवरात्र: शारदीय नवरात्र का आरंभ आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से होता है. इस बार शारदीय नवरात्र का आरंभ 11 अक्टूबर से होने वाला है. नवरात्र का समापन विजयदशमी (दशहरा) पर होगा यानी 20 अक्टूबर को होगा.

दुर्गाष्टमी: नवरात्र में कई लोग दुर्गाष्टमी के दिन ही नवरात्र व्रत का पारण करते हैं। इस दिन मां दुर्गा के आठवें अवतार महागौरी का पूजन किया जाता है. इस बार दुर्गाष्टमी 19 अक्टूबर को होगी.

दशहरा: इस बार शारदीय नवरात्र की महानवमी और दशमी तिथि दोनों एक ही दिन है. जिस वजह से महानवमी का पूजन सुबह के समय और दशहरा के पूजन 20 अक्टूबर को शाम के समय किया जाएगा.

करवाचौथ व्रत: कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवाचौथ का व्रत रखा जाता है. इस बार करवाचौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा. यह व्रत महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए रखती है. व्रत का पारण शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही करती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *