कानपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकली, शामिल हुए महाना-मंत्री स्वतंत्रदेव; मशाल लेकर चले 1.5Km पैदल

Spread the love

कानपुर में बुधवार को भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई. फूलबाग से शुरू हुई यात्रा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हाथ में जलती मशाल थामी और करीब 1.5 किलोमीटर तक पैदल चले. उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और सांसद रमेश अवस्थी भी मशाल लेकर चले.

गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी सैकड़ों समर्थकों के साथ बुलेट से फूलबाग पहुंचे. वह बिना हेलमेट के बुलेट चला रहे थे. इसका वीडियो सामने आया. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए उस बुलेट का चालान कर दिया, जिसे बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी चला रहे थे। दो पहिया वाहन बिना हेलमेट चलाने के नियम का उल्लंघन मानते हुए पुलिस ने 1,000 रुपए का चालान काटा.

यात्रा बिरहाना रोड और नयागंज होते हुए घंटाघर स्थित भारत माता की प्रतिमा तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संबोधन का प्रसारण भी किया गया. यात्रा के लिए फूलबाग में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की तैयारी पहले से की गई थी.

गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी सैकड़ों समर्थकों के साथ बुलेट चलाकर फूलबाग कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यात्रा में भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया और पूर्व विधायक प्रत्याशी सुरेश अवस्थी समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गोविंदनगर विधायक समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बिना हेलममेट पहने बुलेट चलाकर पहुंचे.

बिना हेलमेट के बुलेट चलाने पर पुलिस ने चालान करते हुए 1000 रुपए का जुर्माना किया.

स्वतंत्र देव बोले- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा सेवा संकल्प अभियान: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे हुए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की जिम्मेदारी संभालते हुए लोगों की सेवा का उदाहरण पेश किया है।

उन्होंने कहा कि नारी सम्मान से लेकर उनकी सुविधाओं और विकास तक कई काम किए गए हैं। उनके मुताबिक करीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मंत्री स्वतंत्रदेव के साथ मशाल लेकर पैदल चलते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और कानपुर सांसद रमेश अवस्थी.

स्वतंत्र देव बोले- कांग्रेस-सपा के पास कोई एजेंडा नहीं: स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों दलों के पास कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब-जब ये दल सत्ता में आए, भ्रष्टाचार और गुंडई को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हो चुका है, राम मंदिर का निर्माण हुआ है और दंगे नहीं हो रहे हैं। ये दावे मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान किए।

नयागंज में 101 किलो की फूलों की माला पहनाकर स्वागत: फूलबाग से शुरू हुई मशाल यात्रा बिरहाना रोड होते हुए नयागंज पहुंची। यहां व्यापारियों ने यात्रा का स्वागत किया। व्यापारी नेता विनोद गुप्ता ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को 101 किलो की फूलों की माला पहनाई। इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह ने नयागंज स्थित करीब 200 साल पुराने बाबा श्री नागेश्वर महाराज मंदिर में दर्शन किए और महंत से आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के दौरान फूलबाग चौराहे पर रेंगते निकले वाहन.

फूलबाग चौराहे पर रेंग कर निकले वाहन: फूलबाग चौराहे पर कार्यक्रम के दौरान भाजपा के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। यातायात विभाग की ओर से रूट डायवर्जन लागू किया गया था। मालरोड से फूलबाग होते हुए बड़ा चौराहा जाने वाले मार्ग पर कार्यक्रम के दौरान वाहन रेंगते हुए नजर आए। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस के सिपाही लगातार वाहनों को सुचारू रूप से निकलवाने का प्रयास करते दिखाई दिए।
घंटाघर यात्रा समापन पर मंत्री स्वतंत्रदेव और सांसद रमेश अवस्थी ने भारत माता प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

घंटाघर पहुंचकर भारत माता की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण: यात्रा आगे बढ़ते हुए घंटाघर पहुंची। यहां भारत माता की प्रतिमा पर स्वतंत्र देव सिंह ने माल्यार्पण किया और सेवा ज्योति यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में मंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और सांसद रमेश अवस्थी मशाल लेकर पैदल चले। विधायक अभिजीत सिंह सांगा, राहुल बच्चा सोनकर, नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी और सरोज कुरील समेत अन्य भाजपा नेता भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *