इरशाद खान, हमीरपुर।
हमीरपुर के मौदहा कस्बे में एक किशोर ने अपनी मां द्वारा दोस्तों के साथ बाहर नहाने जाने से मना करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मोहल्ला फत्तेपुर में सोमवार रात नमन उर्फ आर्यन (17) रात करीब 8:30 बजे दोस्तों के साथ कस्बे के वाटर पार्क में नहाने जाने की तैयारी कर रहा था. इसी बात पर उसकी मां ममता ने उसे जाने से मना कर दिया, जिससे आहत होकर उसने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगा ली.
किशोर को फंदे पर लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया. मोहल्ले के लोगों की मदद से उसे तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक नमन अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन है. उसके पिता रामलाल एक सरकारी स्कूल में अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इस घटना के बाद परिवार में गहरा दुख है. कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.















Leave a Reply