कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान, DK शिवकुमार ने पैर छूकर लियाआशीर्वाद

Spread the love

कर्नाटक सीएम की कुर्सी को लेकर कई महीनों से रार छिड़ी थी. अब सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. इससे पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने उनके पैर भी छुए, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले भी लगाया, जो राज्य में होने वाले बदलाव का संकेत है. सूत्रों से पता चला है कि गवर्नर लोक भवन में मौजूद नहीं हैं, इसलिए इस्तीफा मुख्य सचिव को सौंपा जा सकता है.

डीके शिवकुमार के घर बंट रही मिठाइयां: इस मीटिंग में प्रियांक खड़गे, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी और एचके पाटिल शामिल थे, बता दें कि पिछले कई महीनों से कर्नाटक में सीएम कुर्सी को लेकर तकरार चल रही है. हालांकि पार्टी अब तक इसे केवल अटकल बताती रही है. ऐसे में कांग्रेस हाईकमान अब बदलाव के पक्ष में है और डीके शिवकुमार को अगला सीएम बनाने पर विचार कर रहा है. इसी बीच, डीके शिवकुमार के समर्थकों ने उनके घर के बाहर मिठाइयां बांटी जाने लगी है.

कई महीनों से चल रही अटकलें: कर्नाटक कांग्रेस में लीडरशिप में बदलाव की अटकलें तब से लग रही हैं जब सरकार ने पिछले साल अपने ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया था. राज्य में कांग्रेस सरकार ने अब तीन साल पूरे कर लिए हैं, सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में थे और उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के साथ एक मीटिंग में हिस्सा लिया. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस लीडरशिप बदलाव के पक्ष में है और जाहिर तौर पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को इसके लिए रास्ता बनाने के लिए कह दिया है.

इंदौर गए हैं राज्यपाल: कर्नाटक के गवर्नर थावर चंद गहलोत गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे हैं. इंदौर पहुंचने के बाद गवर्नर गहलोत नागदा जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने उनसे मिलने का समय मांगा था. हालांकि, वो पारिवारिक इमरजेंसी की वजह से अपने होमटाउन चले गए थे. ऐसे में उनसे सीएम की मुलाकात नहीं हो पाई. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *