सौरव दास और आशुतोष रांका जंतर-मंतर से हिरासत में लिए गए, दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

Spread the love

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने फिर से हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक सौरव दास अपने कुछ दोस्तों के साथ जंतर-मंतर आए थे. सौरव दास के साथ CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

बताया जा रहा है कि सौरव दास आशुतोष रांका समेत सीजेपी के कुछ लोग जंतर मंतर के पास JDU दफ्तर के परिसर की तरफ से अंदर की ओर आए और गेट से कूदकर जंतर मंतर के एक साइड पर चले गए. जहां दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. इस मामले में दिल्ली पुलिस FIR भी दर्ज कर सकती है.

आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए जा रहे हैं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है.

बता दें, इससे पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को गिरफ्तार किया था. वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने तीनों को विमान से ही हिरासत में ले लिया था.

वहीं, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया था. अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया है. धरना-प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अब तीन नए स्थान चुने हैं. इनमें रामलीला मैदान, बुराडी मैदान और CBD ग्राउंड शामिल है.

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर बंद किए जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट आज यानी मंगलवार को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने सोमवार को इस मामले के साथ प्रदर्शन के दौरान ‘बाहरी लोगों’ के घुसने और प्रदर्शनकारियों को परेशान किए जाने के आरोपों से जुड़ी एक अन्य याचिका पर भी आज सुनवाई करने की सहमति दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *