ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला: फाड़े कपड़े, फेंके अंडे; हेलमेट पहनकर बचाई जान

Spread the love

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर आज शाम कुछ लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा कि अभिषेक अपने एक कार्यकर्ता के घर मिलने जा रहे थे. तभी कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी. सुरक्षाकर्मियों ने बमुश्किल उन्हें बचाते हुए वहां से निकाला. उन्हें हेलमेट पहना कर वहां से निकाला गया. उनके ऊपर अंडे भी फेंके गए. वहां मौजूद लोग अभिषेक को देखते ही चोर-चोर के नारे लगाने लगे. लोगों ने उनकी शर्ट तक फाड़ दी. अभिषेक ने कहा कि हेलमेट पहनने से मेरी जान बची वरना ये लोग मुझे मारने आए थे. वहीं ममता बनर्जी ने भी इस मामले पर बीजेपी को निशाना साधा है.

क्या कम्युनिटी सेंटर में छिपे थे हमलावर? अभिषेक ने बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे बुरी तरह मारा गया है. उन्होंने अपना चश्मा दिखाते हुए कहा कि मेरे मुंह पर घूंसा मारा गया. मेरा चश्मा टूट गया. अगर मैंने हेलमेट नहीं पहना होता तो मेरे सिर के टुकड़े हो जाते. उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके के एक कम्युनिटी सेंटर में सुबह 11 बजे से ही कुछ लोगों को इकट्ठा करके रखा गया था. उन्होंने ही हमला किया है. अभिषेक ने कहा कि स्थानीय लोग उनसे अच्छे से बात कर रहे थे. उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है. इस घटना से कुछ देर पहले ही अभिषेक के घर पर सीआईडी की एक टीम पहुंची थी. तब अभिषेक ने कहा कि वे झुकने वाले नहीं हैं. चाहे मेरा गला काट दें, मैं झुकुंगा नहीं.

अभिषेक बनर्जी ने हमले के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया? अभिषेक बनर्जी सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने के लिए गए थे, उसी दौरान उन पर हमला हुआ. हमले के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा प्रायोजित है. उन्होंने कहा कि ये बीजेपी के लोकतंत्र का उदाहरण है. अभी एक महीना भी नहीं हुआ है. पुलिस कहीं दिखाई नहीं दे रही है. अभिषेक ने कहा कि देखता हूं इनमें कितना दम है. प्रशासन का एक भी आदमी मौके पर नहीं है. उन्होंने कहा कि जब तक व्यवस्था नहीं सुधरेगी, मैं यहां से नहीं जाऊंगा. अभिषेक ने कहा कि इस पूरी घटना का वीडियो है. बीजेपी के लोगों ने ये हमला कराया है. मैं इस मामले को कोर्ट में लेकर जाऊंगा.

वहीं ममता बनर्जी ने इस मामले पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर हमलावर होते हुए लिखा है- शेम ऑन यू बीजेपी.

अभिषेक को अभी कौन सी सुरक्षा मिली है? राज्य में बीजेपी की सरकार आते ही सुवेंदु सरकार ने कई लोगों की सिक्योरिटी हटा दी थी या फिर कम कर दी थी. अभिषेक बनर्जी की जेड प्लस सिक्योरिटी को हटा दिया गया था. बीजेपी ने सत्ता में आते ही कहा था कि वे टीएमसी राज में हुए घोटालों की एक एक परत हटाएगी. उसी सिलसिले में अभिषेक बनर्जी के घर पर अब तक सुरक्षा एजेंसियां कई चक्कर लगा चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *