कालिंदी साजिश में जांच एजेंसियों को हिस्ट्रीशीटर शाहरुख की तलाश, घटना के बाद से है फरार

Spread the love

कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को दहलाने की साजिश में अब शाहरुख नाम के एक हिस्ट्रीशीटर की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक दो महीने पहले वह मुंडेरी गांव में रह रहा था और यहीं का रहने वाला था. घटना के दिन उसे गांव में देखा गया था और उसके बाद से ही वह गायब है. उसकी तलाश की जा रही है.

ATS ने चार को लिया हिरासत में

मामले की जांच कर रही एटीएस ने अब तक चार लोगों को लखनऊ से हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही जांच एजेंसी एनआईए भी कानपुर के अलावा लखनऊ, कन्नौज समेत कई जिलों में संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. 

जांच में यह भी सामने आया है कि सिलेंडर का प्रयोग करके पेट्रोल और बारूद की मदद से पूरी ट्रेन में आग लगाने की मंशा हो सकती है.  हादसे वाले स्थान से कुछ दूरी पर एक ढाबा भी है. यह हादसा हाइवे से लगा हुआ है.

इस ढाबे पर डॉग स्क्वायड की टीम भी गई थी. खोजी कुत्ता भी वहां गया था. जिससे अंदेश हुआ कि कुछ संदिग्ध वहां गए होंगे. मामले में ढाबे वाले से भी पूछताछ की कई है. घटना के दिन कौन-कौन लोग आए थे? क्या कोई संदिग्ध था जिसने साथ में कोई भारी सामान लिया हुआ था, इसकी भी जांच की जा रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *