सचेंडी में महाकाल के दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरिएंट रिसोर्ट के सामने हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार आर्मी जवान अजय यादव की मौत हो गयी जबकि पत्नी पूजा, बेटा राघव, बेटी सोना और चचेरा भाई संदीप घायल हो गए. ये सभी लोग महाकाल दर्शन कर परिवार के साथ कार से लौट रहे थे..

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक अजय यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा अजय यादव आर्मी जवान थे. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन क\की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *