कानपुर में लव मैरिज का हाई वोल्टेज ड्रामा: रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर पिटाई के बाद दूल्हे को मिली दुल्हन

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
प्रेमिका से गुपचुप तरीके से लव मैरिज करने पहुंचे लड़के को रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर लड़की के परिजनों ने पीट दिया. मारपीट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें युवती के मां और भाई लड़के की कॉलर पकड़ कर उसे एक के बाद एक थप्पड़ जड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.

हंगामा होते देख वकीलों ने बीच–बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया. जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची, जहां दोनों ने समझौता कर लिया.

रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर से दूल्हे को घसीटकर ले जाते आक्रोशित परिजन

आर्य समाज मंदिर से की थी शादी: कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि फेथफुलगंज थानाक्षेत्र निवासी युवक का इलाके की ही युवती से करीब 3 सालों से लव अफेयर चल रहा था. प्रेमी–प्रेमिका एक ही बिरादरी के हैं, लेकिन परिजन दोनों की शादी को लेकर राजी नही थे जिस पर बीते गुरुवार को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली.

शुक्रवार को दोनों मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस कार्यालय में शादी को रजिस्ट्रड कराने के लिए पहुंचे थे, जिसकी भनक युवती को परिजनों को लग गई. आनन–फानन में युवती की मां–भाई समेत अन्य परिजन रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे और दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी. घटना से जुड़ा 36 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

शादी को राजी हुए परिजन: जिसमें युवती का भाई रजिस्ट्रार ऑफिस के गेट पर दूल्हे को एक के बाद एक थप्पड़ मारते हुए कैद हो गया. इसके बाद उसे घसीटते हुए ऑफिस से बाहर ले आया, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने बीच–बचाव कर दोनों को शांत कराया. मारपीट की जानकारी पर कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया था. दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है. परिजन शादी को राजी हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *