कानपुर के मंधना रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे पिकअप की टक्कर से रेलवे गेट टूट गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू रखने के लिए अस्थायी कॉशन गेट लगाया गया है। हादसे के तुरंत बाद रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को रुकवा लिया और स्थिति को संभाला। रेलवे क्रॉसिंग का गेट टूटने से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ने की आशंका जताई गई।
इसे देखते हुए एहतियातन अस्थायी कॉशन गेट लगाया गया। वहीं, ट्रेनों को धीमी गति व सावधानीपूर्वक क्रॉसिंग से गुजारा जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन दोनों बने रहें। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने क्रॉसिंग पर निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। रेलवे के मुताबिक क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत का कार्य पूरा होने तक ट्रेनों को कॉशन के साथ ही निकाला जाएगा।













Leave a Reply