पहली बार PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी, खरगे के घर से पैदल चलकर पहुंचे

Spread the love

नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार (21 जुलाई) को पीएम आवास तक मार्च निकाला. कांग्रेस नेताओं ने ये मार्च मल्लिकार्जुन खरगे से आवास से पीएम आवास तक निकाला. पीएम आवास के सामने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी धरने पर बैठ गए. जहां पर कांग्रेस नेताओं का धरना जारी है.

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहली बार प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरने पर बैठे हैं. उनके साथ उनकी बहन और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुल खरगे समेत कांग्रेस के कई नेता धरने पर बैठे हैं.

राहुल गांधी से बात करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और यहां कांग्रेस के चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात की. लोक कल्याण मार्ग पर कांग्रेस के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं. कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है.

बड़ी बात यह है कि राहुल गांधी इस धरना स्थल तक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से करीब 7 किलोमीटर पैदल चलकर वहां पहुंचे थे. ये लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं.

कांग्रेस नेता इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सांकेतिक हथकड़ी पहन कर विरोध किया.

कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य सहित कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कुछ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है.

पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि वे (पुलिस) हमें बेरहमी से हिरासत में ले रहे हैं. हम प्रधानमंत्री आवास के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि कल दिल्ली पुलिस ने हमारे छात्रों पर बेरहमी से हमला किया था. प्रधानमंत्री कुछ नहीं कह रहे हैं, गृह मंत्री कोई बयान नहीं दे रहे हैं. प्रधानमंत्री कुछ बोल ही नहीं रहे हैं.

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मार्च लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर रहे हैं. सरकार न तो इसकी कोई ज़िम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है. भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए.

खरगे ने पोस्ट किया: कंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के हक और उनकी जायज मांगों के साथ है. हम प्रधानमंत्री निवास के बार धरने पर बैठे हैं. इस बुजदिल तानाशाह सरकार को लाठीचार्ज और बल प्रयोग पर जवाब देना होगा. मोदी-शाह हमारे युवाओं के गुनहगार हैं, उनको इस्तीफा देना पड़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *