गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार चढ़ाएं बप्पा को भोग, मिलेगा बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद

Spread the love

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर बड़े ही धूमधाम से गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जाता है. इस साल गणेश चतुर्थी पर्व 14 सितंबर 2026 को पड़ रहा है. इस दिन भक्त गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित कर विधि-विधान से उनकी पूजा करेंगे. पूजा करते हुए बप्पा को भोग भी चढ़ाएंगे. बप्पा के आगमन पर उनके स्वागत में भजन-कीर्तन करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे. धार्मिक मान्यता है कि गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें भोग चढ़ाना एक सबसे सरल रास्ता माना जाता है.

वैसे तो गणेश जी को भोग के रूप में मोदक बहुत प्रिय है लेकिन अपनी राशि के अनुसार भी कुछ भोग उन्हें अर्पित कर उनका विशेष आशीर्वाद पाया जा सकता है. आइए इस लेख में जानें कि धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार अपनी राशि के अनुसार भगवान गणेश को किन चीजों का भोग अर्पित करना चाहिए .

अपनी राशि के अनुसार भगवान गणेश को लगाएं भोग

मेष राशि के जातक गणेश जी को भोग में गुड़ से बनी मिठाई अर्पित करें. जीवन में खुशियां आएंगी.
वृषभ राशि के जातक भोग में गणेश जी को दूध से बनी मिठाई चढ़ाएं. सुख-शांति बनी रहेगी. मन प्रसन्न रहेगा.
मिथुन राशि के जातक भोग में पेड़े चढ़ाएं. करियर में सफलता के रास्ते खुलेंगे.
कर्क राशि के जातक भोग में गणेश जी को खीर अर्पित करें. मानसिक शांति मिलेगी.
सिंह राशि के जातक भोग में गणेश जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं. मान-सम्मान बढ़ेगा.
कन्या राशि के जातक भोग में गणेश जी को रसगुल्ले अर्पित करें. मनचाहे कार्यों में सफलता पाएंगे.
तुला राशि के जातक भोग में गणेश जी को मोदक अर्पित करें. परेशानियों का अंत होगा.
वृश्चिक राशि के जातक भोग में गणेश जी को पेड़ा अर्पित करें. जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी.
धनु राशि के जातक भोग में केसर से बनी मिठाई या बूंदी के लड्डू अर्पित करें. जीवन को नई दिशा मिलेगी.
मकर राशि के जातक भोग में गणेश जी को लड्डू अर्पित करें. जीवन में सकारात्मकता आएगी.
कुंभ राशि के जातक भोग में गणेश जी को हलवा चढ़ाएं. जीवन में सुख-शांति आएगी.
मीन राशि के जातक भोग में गणेश जी को खीर चढ़ाएं. मन शांत रहेगा और समृद्धि बढ़ेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *