कानपुर की निर्भया हार गयी जिंदिगी की जंग, 4 युवकों की दरिंदगी के बाद खा लिया था नाबालिग ने जहर

Spread the love

कानपुर से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक गैंगरेप की पीड़िता जिंदगी और मौत की बीच लड़ाई को हार गई. पिछले 16 दिन से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था. उसके साथ गांव के ही 4 युवकों ने घर से खींचकर यह दरिंदगी की थी. इससे आहत होकर नाबालिग ने जहर खा लिया था. तभी से उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया.

मामला महाराजपुर का  
दरअसल कानपुर के महाराजपुर में एक पिता की 14 साल की बेटी 30 अगस्त को घर के बरामदे में पढ़ाई कर रही थी. इस दौरान गांव के ही 4 दबंग युवक आए. उन्होंने बेटी को खींच लिया. उसके साथ गलत काम किया. बेटी की चीख सुन जैसे ही परिवार के लोग बाहर आए. तो आरोपी सबको देखकर भागने लगे. शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जैसे ही आए. तो एक आरोपी राजा उर्फ इस्लाम को पकड़ लिया. लोगों ने उसे पीटा. लेकिन बाद में वह खुद को भीड़ से छुड़ाकर भाग गया. मृतके के पिता ने बताया कि भागते वक्त पकड़े गए आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी.

घरवालों को धमकाया
घटना के अगले दिन ही फिर से एक बार आरोपियों और उनके घरवालों ने पीड़ितों को धमकाया था. आरोपियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराने के लिए जोर दिया. इसी धमकी से आहत होकर पीड़िता ने कीटनाशक दवा खा ली थी. इससे उसकी हालत बिगड़ गई.

इलाज के लिए अस्पताल में करवाया भर्ती
कीटनाशक दवाई खाने के बाद ही पीड़िता को इलाज के लिए हैल्प डेस्क में एडमिट कराया गया. लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद पीड़िता को सिविल लाइंस स्थित लीलामणि हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां पर उसका इलाज चल रहा था. जहां इलाज के 16 दिन बाद पीड़िता ने अपना दम तोड़ दिया.  

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
वहीं पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में वारदात के बाद 2 सितंबर को FIR दर्ज की थी. इसमें इरफान, इजराइल, राजा उर्फ इस्लाम और इमरान समते सभी चारों आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *