घाटमपुर में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Spread the love

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र स्थित रतनपुर गांव में गुरुवार सुबह युवक शैलेंद्र (35) ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी और वह अपने पीछे पत्नी विनीता, बेटा इशू व बेटी राधा को छोड़ गया है. शैलेंद्र द्वारा अचानक उठाए गए इस खौफनाक कदम से परिजनों में चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र का विवाह करीब 15 साल पहले विनीता के साथ हुआ था. उनके परिवार में एक बेटा इशू और एक बेटी राधा हैं.

गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने शैलेंद्र का शव गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटकता देखा, तो परिजनों को इसकी जानकारी दी गई. घटना से पत्नी विनीता और दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवक ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है. पुलिस का कहना है कि परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *