कानपुर में 10 करोड़ की चरस के साथ फैसल और निक्की गिरफ्तार, मुंबई ले जा रहे थे खेप

Spread the love

कानपुर पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की चरस के साथ कर्नलगंज निवासी फैसल और महिला निक्की को गिरफ्तार कर लिया है, जो नेपाल से नशे की खेप लाकर अजमेर शरीफ के रास्ते मुंबई ले जा रहे थे। नजीराबाद पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी नेपाल से चरस की बड़ी खेप लाकर अजमेर शरीफ के रास्ते मुंबई ले जा रहे थे।

सेंट्रल जोन डीसीपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर इस कार्रवाई और तस्करी के रूट का खुलासा किया। नेपाल से लाकर अजमेर शरीफ के रास्ते मुंबई पहुंचानी थी खेप सेंट्रल जोन डीसीपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं।

दोनों तस्कर नेपाल से चरस की खेप लेकर चले थे और इसे अजमेर शरीफ के रास्ते मुंबई पहुंचाने की फिराक में थे, लेकिन नजीराबाद पुलिस ने समय रहते उन्हें दबोच लिया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य संपर्कों और स्रोतों की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *