कानपुर की VIP रोड पर बेकाबू ब्रेजा की टक्कर से अधेड़ की मौत, 20 मीटर तक घिसटने के बाद थम गयी सांस

Spread the love

कानपुर में VIP रोड पर शुक्रवार को बेकाबू तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खून से लथपथ व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्रेजा कार तेज रफ्तार में थी. सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद वह करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे की भयावहता देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए. व्यस्त वीआईपी रोड पर हुए इस हादसे ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

कार की रफ्तार कितनी थी और किन परिस्थितियों में चालक का नियंत्रण बिगड़ा, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे के वक्त कार कौन चला रहा था, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है. मृतक की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी भी सामने नहीं आई है. हादसे में शामिल ब्रेजा कार शहनाज परवीन के नाम पर दर्ज बताई जा रही है. कार जाजमऊ के केडीए निवासी की बताई गई है. दुर्घटना के कारणों और कार चालक की भूमिका के बारे में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *