उन्नाव में स्कूल बस में आग: 60 छात्र व 3 शिक्षक सुरक्षित निकाले गए, टायर में चिंगारी उठने से हादसा

Spread the love

UP के उन्नाव में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार शाम गदनखेड़ा बाइपास के पास स्कूली बच्चों से भरी चलती बस में आग लग गई. बस में कानपुर के कल्याणपुर स्थित गुरुनानक मॉडर्न स्कूल के 60 बच्चे और तीन शिक्षक सवार थे. बस में आग लगने के बाद चीख-पुकार मच गई. चालक ने समय रहते बस रोक दिया, जिससे सभी सुरक्षित बाहर निकल आए. बताया जा रहा है कि यह आग टायर में चिंगारी निकलने से हुआ.

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शाम करीब सात बजे का है. बस एक्सप्रेस-वे पर गदनखेड़ा बाइपास के पास पहुंची थी, लोगों ने बस की छत से धुआं उठते हुए देखा। शोर मचाया, लेकिन तब तक लपटें उठने लगीं. फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पा लिया है. बस में कानपुर के गुरुनानक मॉडर्न स्कूल के 60 बच्चे और 3 शिक्षक सवार थे. सभी लखनऊ से कानपुर लौट रहे थे. गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. रेस्क्यू ऑपरेशन के वक्त ट्रैफिक रोका गया था. आग कैसे लगी, यह अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच कर रही है.

गनीमत रही कि समय रहता हादसा टल गया. शुक्रवार को बस आनंदी वाटर पार्क से बच्चों को लेकर कानपुर लौट रही थी. शाम करीब सात बजे आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और पांच हजार लीटर पानी डालकर आग बुझाई. एहतियातन कानपुर जाने वाली लेन पर यातायात रोक दिया गया. सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *