फतेहपुर में बाइक की टक्कर से युवक की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिर्च लादते समय हुआ हादसा; केस दर्ज

Spread the love

फतेहपुर में बाइक की टक्कर से 24 वर्षीय उमाशंकर कुशवाहा की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिर्च लाद रहे थे। भाई की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के मऊदेव गांव के रहने वाले उमाशंकर, जिनपाल कुशवाहा के बेटे थे। वे मूक-बधिर थे। शाम करीब 7 बजे जोनिहा-अमौली मार्ग पर कुशल के डेरा के पास वे ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिर्च लाद रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, चांदपुर थाना क्षेत्र के भिखनीपुर गांव का गोलू सिंह बाइक से मऊदेव से अमौली की ओर जा रहा था। वह विपरीत दिशा से आया और उमाशंकर को टक्कर मार दी।

परिजन घायल उमाशंकर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अमौली ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि उमाशंकर के भाई शिवपूजन की शिकायत पर शनिवार सुबह गोलू सिंह के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *