कानपुर के गोविंदनगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला: तनाव, भारी फोर्स रहा तैनात

Spread the love

कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में युवक की पीट पीटकर हत्या के मामले में शनिवार को जब मृतक का शव उसके घर पहुंचा तो यहां एक बार फिर से तनाव का माहौल दिखाई दिया. युवक की हत्या में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने यहां पर जमकर हंगामा किया.

इस दौरान यहां पर एसीपी बाबूपुरवा समेत भारी फोर्स तैनात रहा. गौरतलब हो कि गोविंदनगर में महादेवनगर कच्ची बस्ती में रहने वाले साहिल नाम के युवक की एक दिन पहले पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी.मृतक के परिजनों का कहना है कि साहिल के भाई के मैडी नाम के हिस्ट्रीशीटर ने 10 साल पहले चापड़ मारकर हत्या कर दी थी. साहिल की मां और बहन इस मामले में गवाह हैं. जेल में बंद चल रहे मैडी के भाई विक्रम ने अपने दोस्त विवेक, विनय, अक्ष्य और विशाल के साथ पहले तो पीड़ितों को घर में घुसकर धमकी दी.

इसके बाद जब उसकी बहन गोविंदनगर थाने पहुंची तो आरोपियों ने साहिल की लोहे की रॉड से पीट पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी फरार हो गए, हालांकि, देर रात तक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद जब साहिल का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. यहां पर एसीपी बाबूपुरवा अंजली विश्वकर्मा ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *