कन्नौज, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर और प्रयागराज में हल्की बारिश हुई। वहीं, पश्चिमी यूपी के मथुरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर आदि इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई जबकि मथुरा में एक घंटे जमकर बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के मुताबिक नए विकसित हुए वेदर सिस्टम के असर से बुधवार से प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ेगी.
मथुरा में करीब 1 घंटा बारिश हुई. तेज बारिश के बाद मथुरा के कई इलाकों में जलभराव हो गया. रजिस्ट्री ऑफिस में पानी भर गया। पुराना बस स्टैंड के नजदीक, रेलवे पुल, भूतेश्वर बस स्टैंड, भूतेश्वर तिराहा पर घुटनों तक पानी भर गया. मथुरा में 1 जून से अब तक 474 मिमी बारिश हो चुकी है. पिछले 5 दिन से गर्मी बढ़ गई थी। दिन का तापमान 35 से 37°C तक जा रहा था. 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी.

बुधवार को अचानक मौसम में बदलाव आया. बादल छा गए। हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगीं. इसके बाद करीब 1 घंटा मथुरा में तेज बारिश हुई. इसकी वजह से 12 से ज्यादा इलाकों में बिजली काट दी गई. जिन इलाकों में जलभराव हुआ है। वहां धीरे-धीरे पानी उतर रहा है.
27 व 28 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के भी संकेत हैं. हालांकि पश्चिमी यूपी में बारिश की तीव्रता मध्यम रहेगी. राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां दोपहर में धूप छांव का मौसम रहा. हवाओं के असर से उमस भरी गर्मी में थोड़ी कमी आई.
मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में भी बुधवार से अगले कुछ दिन छिटपुट बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा. राजधानी में शुक्रवार को अच्छी बारिश के संकेत हैं.















Leave a Reply