कानपुर के चर्चित एकता मर्डर केस में बुधवार को पुलिस हत्यारोपी विमल सोनी को 48 घंटे के लिए रिमांड पर ले लिया. विवेचक ने कोर्ट से 7 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने महज 2 दिन की रिमांड दी है. अब एकता मर्डर केस के हर पहलू पर पुलिस को जवाब मिल सकेगा. पुलिस ने पूछताछ के लिए लगभग 100 सवाल तैयार किये है.
एकता मर्डर केस की जांच कर रहे विवेचक धर्मेन्द्र कुमार राम ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में जो प्रार्थना पत्र दिया था। उसमें लिखा है कि विमल की निशानदेही पर खुदाई पर ऑफिसर्स क्लब से एकता का कंकाल बरामद हुआ था।
अभियुक्त विमल सोनी ने एकता का जिम बैग और मोबाइल फेंकने की बात कही है, लेकिन अभी तक वह बरामद नहीं हो सका है। शव काे दफनाने के लिए जो गड्ढा खोदा गया था, इतने कम समय में खोदना संभव नहीं है। इसके लिए कब से तैयारी की जा रही थी। उद्देश्य क्या था ह जानना जरूरी है।
विमल ने पूछताछ के दौरान बताया था कि शादी तय होने से एकता नाराज थी, लेकिन जांच में उसका बयान झूठा पाया गया है। जबकि साल भर पहले ही उसकी शादी तय हुई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में टूट भी गई थी।
2 दिन में एकता मर्डर केस से जुड़ी जानकारी जुटाएगी पुलिस
मोबाइल और बैग बरामद करने के साथ ही इस मर्डर केस से जुड़े हर एक सवाल का जवाब जानने के लिए पुलिस ने विमल सोनी को बुधवार को 48 घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर ले लिया है। अब पुलिस महज दो दिन की पूछताछ करके एकता मर्डर केस की गुत्थी सुलझाना बड़ी चुनौती बन गया है।

डीएनए सैंपल की मिली अनुमति
ऑफिसर्स क्लब से बरामद शव एकता का ही है या नहीं। इस बात की तस्दीक के लिए एकता की मां का डीएनए सैंपल लेना था। सीजेएम कोर्ट ने विवेचक ने प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने शुक्लागंज के ऋषि नगर में रहने वाली एकता की मां सुनीता गुप्ता का डीएनए सैंपल लेने की अनुमति दे दी है। अब बरामद कंकाल से सुनीता के डीएनए का मिलान कराया जाएगा।

रिमांड के दौरान कोर्ट ने तय की शर्तें
-रिमांड अवधि 6 नवंबर की सुबह 8 बजे शुरू होकर 8 नवंबर की सुबह 8 बजे तक रहेगी।
-रिमांड पर लेने और जेल में दाखिल करने से पहले अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
-रिमांड अवधि के दौरान शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। थर्ड डिग्री का इस्तेमाल नहीं होगा और मानवाधिकार हनन न हो। इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
-रिमांड के दौरान अभियुक्त के अधिवक्ता उचित दूरी बनाकर साथ रह सकते हैं।

विमल से पूछे जाने वाले 10 बड़े सवाल
हत्यारोपी विमल सोनी से पूछताछ के लिए पुलिस अफसरों ने सौ से ज्यादा सवालों की लिस्ट तैयार की है। इसमें से 10 प्रमुख सवाल क्या पूछे जाएंगे। जिससे एकता मर्डर केस की मिस्ट्री का खुलासा हो सके। ये सवाल आपके सामने हैं।
1-एकता की हत्या कब, क्यों और कहां पर की गई है?
2-हत्या करके ऑफिसर्स क्लब लाया या फिर ऑफिसर्स क्लब में हुआ मर्डर?
3-डीएम कंपाउंड के ऑफिसर्स क्लब का भी कोई सदस्य मर्डर केस शामिल तो नहीं है?
4-क्या अकेले इतना बड़ा गड्ढा खोदकर दफन करना 45 मिनट में संभव है?
5-जब शादी तय नहीं थी तो झूठी कहानी पुलिस को क्यों बताई कि शादी तय होने पर झगड़ा हुआ?
6-डीएम कंपाउंड का CCTV खराब था या फिर बंद किया गया?
7-मर्डर के बाद या फिर पहले एकता को दफन करने के लिए गड्ढा खोदा गया?
8-एकता के अलावा क्या अन्य महिलाओं से भी उसके संबंध थे?
9-गला घोंटकर ही मारा था या फिर किसी अन्य तरह से मर्डर किया?
10-क्या वह डीएम कैंप ऑफिस का अस्थाई कर्मचारी भी है?
















Leave a Reply