कानपुर में CM योगी बोले- महापुरषों का अनुसरण करो सब ठीक हो जाएगा

Spread the love

रामा विश्वविद्यालय, मंधना कानपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में रविवार को CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा- भारतीय दृष्टि देखिए कितनी महान थी हमने सत्य के मार्ग पर चलने की बात कही है. यानी सत्य के साथ-साथ धर्म के मार्ग का अनुसरण करो.

.उन्होंने कहा- अगर दुनिया के अंदर धर्मों को किसी ने समझा है तो भारतीय ऋषियों ने समझा है. उपासना तक सीमित नहीं रखा. किसी भी ऋषि ने ये नहीं कहा कि जो मैं कह रहा हूं वही सत्य है. आपकी मर्जी आप मेरी बात मानो या न मानो. देश और समाज के लिए जो अच्छा लगता हो उसका आचरण करके आगे बढ़ो.

उन्होंने कहा- कोई भी भारत का सनातन धर्मावलंबी ये नहीं कह सकता है कि वह तभी हिन्दू है जब वह मंदिर जाएगा. जो जाएगा वह भी है और जो नहीं जाएगा वह भी है. कोई बाध्यता नहीं है उसके लिए। मैं वेदों को मानू न मानू, मैं शास्त्रों में विश्वास करूं न करूं. तभी मेरा हिन्दुज्म कही मुझसे भाग नहीं जा रहा है। वह तब भी हमें जोड़कर चल रहा है.

जो हमारे महापुरुष कहें उनके मार्ग का अनुसरण करो

उन्होंने कहा-धर्म को हमने कभी उपासना विधि तक सीमित नहीं किया। किसी एक ईष्ट या एक ग्रंथ तक सीमित नहीं किया। उन्होंने कहा-आज भी हर एक भारतीय परिवार अपने घर में वैदिक ग्रंथ संजो कर रखता है। उसे पता है कि यह मेरी पहचान है। धर्म का तत्व बहुत सूक्ष्म है। उसे हर कोई नहीं समझ पाएगा। इसलिए जो भी हमारे महापुरुष कहें उनके मार्ग का अनुसरण करो।

1935 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी

समारोह में 2023 और 2024 बैच के 1935 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। मुख्यमंत्री द्वारा 51 छात्र छात्राओं को पीएचडी की उपाधि से नवाजा जाएगा। 84 छात्रों को स्वर्ण और 41 को रजत पदक दिए जाएंगे।

ये लोग भी रहेंगे मौजूद

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शामिल होंगे। साथ ही रामा विश्वविद्यालय राज्यसभा सदस्य और को फाउंडर-वाइस प्रेसीडेंट इंफोसिस ग्रुप सुधा मूर्ति को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *