बरेली में युवती के अपहरण को लेकर बवाल: भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पत्थर फेंके; गाड़ी तोड़ी

Spread the love

बरेली में बवाल हो गया है. भीड़ ने युवती के अपहरण के आरोपी सद्दाम का घर फूंक दिया। तोड़फोड़ की. दुकान में भी आग लगा दी. घर का सामान बाहर लाकर जला दिया.

बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची, तो भीड़ ने पुलिसकर्मियों भी हमला कर दिया. पत्थर फेंके और गाड़ी तोड़ दी. पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई. वारदात के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची.

रात में ही SSP अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंचे. मामला दो समुदाय से जुड़ा है. इसलिए इलाके में तनाव है. पूरा मामला जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर देहात सिरौली का है.

युवती को बहला फुसलाकर ले गया था सद्दाम

सिरौली थाना के शिवनगर के सद्दाम ने गांव की युवती को 6 दिन पहले बहलाकर साथ ले गया था. परिजनों ने युवती की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला. पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई. 1 अगस्त की रात को पुलिस ने दोनों को बरामद किया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने प्रेम-प्रसंग का मामला बताकर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की. उस वक्त तो मामला शांत हो गया.

रात में घर को घेरा, तोड़फोड़ और आगजनी की

शुक्रवार देर रात लड़की के परिजन सद्दाम के घर को घेर लिया. पहले घर में तोड़फोड़ की, फिर आग लगा दी. सूचना पर पुलिस पहुंची. पुलिसकर्मियों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. तोड़फोड़ की. पुलिस कर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी. रात में ही SSP अनुराग आर्या और SP साउथ मानुष पारीक कई थानों की फोर्स के साथ मौके पहुंचे. इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया. फायर ब्रिगेड टीम ने 20 मिनट में आग बुझाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *