पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 की उम्र में दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस

Spread the love

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में निधन हो गया है. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. उन्हें आज शाम तबीयत बिगड़ने के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया. पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, जो दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, का निधन 91 वर्ष की उम्र में हुआ है. वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे. इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *