कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले लड़की ने फंदे से लटककर जान दे दी. गुरुवार रात तक वह पिता से जन्मदिन के गिफ्ट को लेकर बात कर रही थी. उसने पूछा था- पापा, इस बार क्या गिफ्ट दोगे. पिता ने पसंद का गिफ्ट देने का भरोसा दिया था.
शुक्रवार सुबह बेटी का शव घर के ऊपर बने कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला. परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए.
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. परिजन भी युवती के आत्मघाती कदम उठाने की स्पष्ट वजह नहीं बता सके हैं. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटना गुजैनी इलाके की है.

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।.परिजन भी युवती के आत्मघाती कदम उठाने की स्पष्ट वजह नहीं बता सके हैं.
रात में पिता से पूछा था गिफ्ट: गुजैनी थाना क्षेत्र के वरुण बिहार के रहने वाले प्रेम कुमार प्राइवेट कर्मचारी हैं. परिवार में पत्नी राधा, बेटी कृपा कुमारी (21), बेटे आयुष और संजय हैं. परिजनों के मुताबिक, कृपा ने बर्रा स्थित कामदगिरी स्कूल से 11वीं तक पढ़ाई की थी.
करीब एक साल पहले पढ़ाई छोड़ने के बाद वह घर पर ही रहती थी. कृपा का 12 सितंबर को जन्मदिन था. इसी दिन उसके चचेरे भाई मयंक का भी जन्मदिन होता है. दोनों हर साल साथ में जन्मदिन मनाते थे और केक काटते थे.
पिता प्रेम कुमार ने बताया कि गुरुवार रात कृपा मेरे पास आई और पूछा- पापा, इस बार मेरे बर्थडे पर क्या गिफ्ट दोगे? उन्होंने कहा कि जो चाहिए बता दो, उसे और मयंक दोनों को अच्छा गिफ्ट देंगे. इस पर कृपा ने कहा- पापा, आप सो जाओ. सुबह बताऊंगी कि मुझे क्या गिफ्ट चाहिए.
इसके बाद परिवार सो गया। देर रात कृपा घर के ऊपर बने कमरे में चली गई. पुलिस के मुताबिक, उसने दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी.
दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे परिजन: शुक्रवार सुबह परिजनों ने देखा कि कृपा अपने बिस्तर पर नहीं है. तलाश करने पर ऊपर का कमरा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया.
अंदर कृपा का शव फंदे से लटकता मिला. परिजनों ने उसे नीचे उतारा और 112 पर पुलिस को सूचना दी. गुजैनी थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. परिजन भी युवती के आत्मघाती कदम उठाने की स्पष्ट वजह नहीं बता सके हैं. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply