Delhi-NCR में अचानक भारी बारिश: IGI एयरपोर्ट पर जलभराव, पानी के बीच गुजरते दिखे हवाई यात्री

Spread the love

जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में मौसम अचानक बदल रहा है. सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और नोएडा और आसपास के इलाकों में गरज के साथ तेज़ हवाएं के साथ बारिश हो रही है. मौसम में इस बदलाव से गर्मी से कुछ राहत मिली है. हालाँकि, बारिश के बाद बढ़ी नमी से हालात और खराब हो सकते हैं.

भारी बारिश का असर दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर भी दिखा, जहां पानी भर गया. पानी पैसेंजर के बैठने की जगह तक पहुंच गया, जिससे पैसेंजर को परेशानी हुई. लोग पानी के बीच से गुजरते हुए दिखाई दिए.

पानी भरने के बाद, एयरपोर्ट स्टाफ ने पानी निकालने का काम शुरू कर दिया. वर्कर फर्श पर जमा पानी को हटाने में लगें, पानी को और फैलने से रोकने की भी कोशिशें की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, जिस जगह पानी भरा उसके नीचे से अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन गुजरती है. इसलिए, एयरपोर्ट प्रशासन के सामने न सिर्फ पानी निकालने की चुनौती है, बल्कि यह भी पक्का करना है कि यह नीचे मेट्रो स्टेशन तक न पहुंचे. इसके लिए, प्रभावित इलाके में पानी को कंट्रोल करने और रोकने की कोशिशें की जा रही हैं. 

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली और NCR के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. बारिश से तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. अगर बारिश के दौरान थोड़ी देर के लिए धूप निकलती है तो माहौल में बढ़ी नमी से परेशानी हो सकती है और उमस भरी गर्मी बर्दाश्त से बाहर हो सकती है.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री: शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. रात को भी बारिश होने की संभावना है और साथ ही तेज हवाएं भी चलेगी. 

दिल्ली की हवा फिलहाल संतोषजनक: मौसम के साथ-साथ दिल्ली की एयर क्वालिटी भी फिलहाल राहत देने वाली बनी हुई है. शुक्रवार सुबह 10 बजे राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 74 दर्ज किया गया, जिसे संतोषजनक माना जाता है. NCR के दूसरे शहरों में भी एयर क्वालिटी संतोषजनक और मध्यम के बीच बनी हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में एयर क्वालिटी में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. बारिश और तेज हवाओं के कारण लोकल लेवल पर एयर पॉल्यूशन में उतार-चढ़ाव जरूर देखा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *