क्या करती हैं दिवंगत पूर्व PM मनमोहन सिंह की तीनों बेटियां, राजनीति से है कोई वास्ता?

Spread the love

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज अंतिम संस्कार हो गया. मनमोहन सिंह का विवाह साल 1958 में गुरशरण कौर से हुआ था. उनकी तीन बेटियां हैं। इनके नाम हैं, उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह. मनमोहन सिंह की तीनों बेटियों ने राजनीति से अलग अपना रास्ता चुना और बड़ा मुकाम बनाया. जहां, सबसे बड़ी बेटी उपिंदर सिंह इतिहास की एक नामी प्रोफेसर हैं, वहीं, दूसरी बेटी अमृत सिंह ने कानून का रास्ता चुना और तीसरी बेटी दमन सिंह पेशे से लेखिका हैं.

सबसे बड़ी बेटी उपिंदर: मनमोहन सिंह की सबसे बड़ी बेटी उपिंदर अशोका यूनिवर्सिटी में फैकल्टी डीन हैं. उनकी शादी लेखक विजय तन्खा से हुई है. उपिंदर ने भी कई किताबें लिखी हैं और साल 2009 में उन्हें सोशल साइंसेज में इंफोसिस पुरस्कार दिया गया. उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली और मैकगिल विश्वविद्यालय, मॉन्ट्रियल से डिग्री प्राप्त कीं. उपिंदर ने प्राचीन भारतीय इतिहास पर महत्वपूर्ण काम किया है. उपिंदर को कैंब्रिज और हार्वर्ड जैसे संस्थानों फेलोशिप भी मिल चुकी है. जब संजय बारू ने ‘एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ किताब लिखी थी तब उपिंदर सिंह ने इसकी कड़ी आलोचना की थी.

अमृत सिंह: अमृत सिंह मनमोहन सिंह की दूसरी बेटी हैं. वह ह्यूमन राइट्स की जानी-मानी वकील हैं और स्टैन्फोर्ड यूनिवर्सिटी में लॉ की प्रोफेसर हैं. उन्होंने दुनिया भर में कई ह्यूमन राइट्स मुद्दों पर काम किया है. अमृत की फैकल्टी बायो के मुताबिक मौजूदा वक्त में वह स्टैन्फोर्ड लॉ स्कूल में प्रैक्टिस ऑफ लॉ की प्रोफेसर हैं. अमृत ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर बनीं. फिर येल लॉ स्कूल से कानून की डिग्री हासिल की.

दमन सिंह: मनमोहन सिंह की तीसरी बेटी दमन सिंह एक प्रोफेशनल लेखक हैं. उन्होंने द लास्ट फ्रंटियर के अलावा स्ट्रिक्टली पर्सनल: मनमोहन एंड गुरशरण नाम से अपने पैरेंट्स की बायोग्राफी लिखी है. इस किताब में पिता के व्यक्तिगत किस्से हैं, जो मनमोहन सिंह के चरित्र को गहराई से रू-ब-रू कराती है. दमन सिंह की शादी आईपीएएस अधिकारी अशोक पटनायक से हुई है. उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली से मैथमेटिक्स की पढ़ाई की और 1984 में ग्रेजुएशन किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *