उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरने से बलिदान हुए दुर्गापुर गांव के पवन यादव (35) का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह गांव पहुंचा है. परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है. रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा है। वहीं, पवन के बलिदान से पूरा गांव गम में डूबा है.
बता दें कि सोमवार देर शाम चकेरी एयरपोर्ट पहुंच गया था। परिजनों ने बताया था कि सेना के अधिकारियों ने मंगलवार को सुबह 8:30 बजे परिवार के एक सदस्य को बुलाया था. उसी के साथ पार्थिव शरीर गांव भेजा गया है. दुर्गापुर गांव के पवन यादव आरआरटीए की 155 बटालियन में तैनात थे.
नाते-रिश्तेदारों का लगा है जमावड़ा
शनिवार को हुए हादसे में उनके साथ तीन और जवान बलिदान हुए थे। पिता सतेंद्र यादव ने कहा कि मौसम खराब होने से तीसरे दिन भी बेटे का शव नहीं पहुंच सका. पवन यादव की पत्नी सुषमा यादव ने कहा कि पुत्र तेजस और पुत्री तनवी को पिता के अंतिम दर्शन का इंतजार है वहीं, शोक में डूबे परिजनों को ढांढस बंधाने वालों की आवाजाही लगी है.
सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनय यादव, रचना गौतम व नीशू यादव ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी. नाते-रिश्तेदारों का भी जमावड़ा लगा है.
















Leave a Reply