PAK में हाईजैक ट्रेन से छुड़ाए गए सारे बंधक, सभी 33 बलूच विद्रोही मारे गए; 28 सैनिकों की भी गई जान

Spread the love

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हाईजैक जाफर एक्सप्रेस ट्रैन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. पाकिस्तानी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि पाक सेना ने एयरफोर्स, फ्रंटियर कोर (एफसी) और स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के साथ मिलकर बोलन में ट्रेन पर हमला करने वाले 33 आतंकवादियों को एक रेस्क्यू ऑपरेशन में मार गिराया है और सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया गया है. हालांकि, इस हादसे में 21 यात्रियों की मौत हो गई.

वहीं, पाकिस्तान रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर 190 लोगों को बचा लिया गया, 37 यात्री घायल हो गए और 57 यात्रियों को बचाकर क्वेटा ले जाया गया है.

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार ISPR के डायरेक्टर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि पाक सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन के परिणामस्वरूप 33 आतंकवादी मार गिराया है और सभी बंधकों को चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित बचा लिया है.

उन्होंने एक पाकिस्तानी समाचार चैनल को बताया कि आतंकवादियों ने 11 मार्च को दोपहर एक बजे ट्रेन को पटरी से उतार दिया था और यात्रियों को बंधक बना लिया था. सुरक्षाबलों ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए सभी बंधकों की सुरक्षित रिहा सुनिश्चित करते हुए रिहा करा लिया है. हालांकि, इस हादसे में 21 यात्रियों और 4 जवानों की की मौत हो गई है.

उन्होंने ये भी बताया कि हादसे में जो जवान मारे गए हैं. वो अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर के जवान हैं. जबकि बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया था कि उन्हें 100 से ज्यादा लोगों को मार दिया है.

इसके इतर पाकिस्तानी रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रेन पर हमला हुआ. तब ट्रेन में 440 यात्री सवार थे. दुर्गम इलाके और बंधकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने वाले आतंकवादियों के बावजूद, सुरक्षा बलों ने एक सुव्यवस्थित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को बचा लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *