लखनऊ में कौशल विकास समारोह के दौरान आईटीआई युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार गिर रहे सोने-चांदी के दामों की वजह बताई। उन्होंने कहा, मैंने पिछले साल मैंने देशवासियों से कहा था कि आप एक साल के लिए सोना-चांदी न खरीदिए, गोल्ड न खरीदिए। देश के लोगों ने उनकी बात को माना। यही वजह है कि अब गोल्ड के दाम तेजी से गिरने लगे हैं।
युवाओं से पीएम मोदी ने कहा, आप लिखकर रखिए, वक्त बदल रहा है, कागजी सर्टिफिकेट लेकर घूमने वाले लोग, उससे ज्यादा ये हुनर वालों की कद्र होने वाली है। जिसके पास कौशल है, जिसके पास हुनर है उसकी मांग बढ़ने वाली है। पीएम मोदी ने आगे कहा, विदेश जाता हूं तो वहां के रायल फैमिली के लोग एक बात हमेशा कहते हैं जो हमेशा शानदार आधुनिक शहर दिख रहे हैं ये हमारे पैसों से नहीं हिंदुस्तान के कारीगरों के परीश्रम से बने है। ये दुबई की रौनक, ये आबुधाबी की चमक भारत के कारीगरों के हुनर और उनके परिश्रम का परिणाम है। हर रॉयल फैमिली भारत के शक्ति का गुणगान करती है। आज दुनिया में जितनी भी सरकारें हमारे साथ समझौता कर रही हैं उसमें एक बात होती है हमे हर साल 90 हजार, डेढ़ लाख लोग चाहिए।
बज रहा भारत का डंका: पीएम मोदी ने कहा, आज पूरी दुनिया भारत के लोगों को मांग रही है। आईटीआईटी से निकले हुए लोगों को मांग रही है। जिसके पास कौशल है, जिसके पास हुनर है दुनिया में उसकी मांग बढ़ रही है। पीएम मोदी ने कहा, आने वाले 20 साल के बाद विकसित भारत कौशल, स्किल को सम्मान देकर ही आगे बढ़ सकता है। पीएम मोदी बोले, हमने अलग स्किल सिटी बनाई। हमारे यहां पहले कॉलेज यूनिवर्सिटी में डिग्री पाने वालों का सम्मान होता था, अब दीक्षांत समारोह आईटीआई के बच्चों का होता है। मुझे उनकी उंगलियों में भारत का भविष्य दिखता है। उनके हुनर में भारत का समर्थ्य नजर आता है।
भारत की बेटियां बना रहीं मोबाइल: एआई को लेकर फैली भ्रांतियों पर पीएम मोदी बोले, आज के इस आधुनिक जमाने में एआई को लेकर क्या कुछ कहा जा रहा है। मेरी ये बात समझ लीजिए, जिसके पास स्किल है, उसका रोजगार कोई नहीं छीन सकता। हमने कोविड के दौरान देखा है, हर एक को पता है कैसे हाल हो गए थे, लोग असहाय हो गए था। जिनकी सेवाओं से उनका जीवन चलता था, वह मौत के डर से गांव चले गए थे। तब उन्हें पता चला कि बिना स्किल के हक गुजारा नहीं कर सकते थे। जब आप कोई हुनर सीखते हैं तो केवल आप मशीनों पर काम नहीं करते आप लोगों के जीवन को आसान बनाते हैं। एक वक्त था जब मोबाइल से आते थे। आज आज बेटियां भारत में ही मोबाइल फोन बना रही हैं। देश की मैन्युफैक्चरिंग देश के कारण बढ़ती है। आईटीआई में बढ़ने वालों की संख्या में पांच लाख से अधिक बढ़ी है। लड़कियों की संख्या भी बढ़ी है।
IIT जैसा होगा आईटीआई के बच्चों का सम्मान: पीएम मोदी ने कहा, अंग्रेजों ने भी भारत में कौशल को तबाह करके अपने यहां इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया। यहां से सारी चीजें ले गए और अपने यहां मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ाया। समय के साथ अंग्रेजों के कागजी काम को सम्मान के साथ देखा जाने लगा। हमारे यहां अगर कोई बच्चा आईटीआई में दाखिल होता है तो उनके रिश्तेदारों को बताने की बजाय छिपाते हैं। उन्हें शर्म आती है बताने हैं। मैंने ठान लिया है, मुझे इस परिस्थित को बदलना है। जितना सम्मान आईआईटी के लोगों का होगा उतना ही सम्मान आईटीआई के बच्चों का भी होगा। बड़ी से बड़ी कंपनी हो, ये कागजी सर्टीफिकेट घूमने वाले दो-तीन लोग होते हैं लेकिन कंपनी को ताकत देने के लिए 200 से 300 आईआईटी और आईटीआई के लोगों की जरूरत होती है। किसी यूनिवर्सिटी के कपड़े ऐसे नहीं होते जैसे हमारे आईटीआई के बच्चों के होते हैं। ये ठाठ, देश का प्रधानमंत्री बंगाल की यात्रा के बाद लखनऊ में खड़ा होकर गर्व का अनुभव कर रहा है। आजादी के बाद भी क्लेयरिकल जॉब जोर रहा और कौशल पीछे छूटता गया।















Leave a Reply