यूपी पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट जज के धोखे ओवैसी को गार्ड-ऑफ-ऑनर दे दिया, AIMIM चीफ पहले सर्किट हाउस पहुंच गये

Spread the love

UP के सहारनपुर में पुलिसवालों ने गलती से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। दरअसल, सर्किट हाउस में शनिवार सुबह सुप्रीम कोर्ट के एक जज को पहुंचना था। उनके लिए ही गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी थी, लेकिन उनसे पहले ओवैसी वहां पहुंच गए।

पुलिसककर्मियों ने गफलत में उन्हें ही सलामी दे दी। हालांकि, जब पुलिस को इसका पता चला तो वह डैमेज कंट्रोल में लग गए। मीडिया ने जब पुलिस अफसरों से इस बारे में बात की तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पुलिस की टीम सर्किट हाउस पहुंच गई थी। शनिवार 11 बजे जज का सर्किट हाउस आने का कार्यक्रम था, लेकिन जज नहीं पहुंचे। वहीं, औवेसी का सर्किट हाउस आने का कोई तय कार्यक्रम नहीं था। वह अचानक सर्किट हाउस पहुंच गए।

सूत्र बताते हैं कि पुलिस की जिस टीम को गार्ड ऑफ ऑनर के लिए भेजा था, वह कंफ्यूज हो गई। उसी टीम ने औवेसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया।

यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के मुताबिक, गार्ड ऑफ ऑनर में पुलिस या सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी औपचारिक परेड करती है और सलामी देकर सम्मान जताती है।

यह तय प्रोटोकॉल, नियमों और संवैधानिक परंपराओं के अनुसार दिया जाता है। पुलिस की ओर से गार्ड की सलामी देना पूरी तरह विभागीय (डिपार्टमेंटल) प्रक्रिया है। विभाग के बाहर किसी व्यक्ति को गार्ड की सलामी केवल राजकीय कार्यक्रमों के अवसर पर ही दी जाती है।

सांसदों-विधायकों को नहीं मिलता गार्ड ऑफ ऑनर: आर्म्ड फोर्सेज के किसी अधिकारी या कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके पार्थिव शरीर को शोकशस्त्र की सलामी दी जाती है। स्टेट ऑनर घोषित होने पर अन्य महानुभावों के पार्थिव शरीर को भी सलामी दी जाती है। हालांकि, सांसदों और विधायकों को इस तरह की गार्ड सलामी नहीं दी जा सकती।

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर एडीएम से मिले ओवैसी: ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले में एडीएम लवी त्रिपाठी से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। मस्जिद गिराए जाने के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

5 सितंबर को हुई थी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई: दोनों नेताओं ने कहा कि मस्जिद से संबंधित विवाद न्यायालय में विचाराधीन था। इसके बावजूद 5 सितंबर 2026 को प्रशासनिक अधिकारियों ने मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। जिला जज की अदालत से स्थगन का कोई स्पष्ट आदेश पारित नहीं हुआ था। हाईकोर्ट में मामले पर विचार होने से पहले ही प्रशासन ने जल्दबाजी में कार्रवाई कर दी।

ओवैसी बोले- लखनऊ जीतने के बाद मोदी को हटाएंगे: ओवैसी ने कहा- मेरी आप लोगों से अपील है कि आप पूरे एतमाद (विश्वास) के साथ, भरोसे के साथ ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का साथ दीजिए। लखनऊ जीतने के बाद, इंशाअल्लाह ताला, आपके दोनों भाई-बेटे हम दिल्ली की तरफ रुख करेंगे और वहां से भी मोदी को हटाएंगे, इंशाअल्लाह।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *