कानपुर के सचेंडी में युवती की हत्या करने के बाद शव बोरे में भरकर नहर में फेंकने के मामले में 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हाे सकी है. युवती के हाथ में बने टैटू और कपड़ों के आधार पर शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही हाथ पर लगे कई कट के निशान से यह साफ़ पता चलता है कि मौत से पहले उसे किस तरह से तड़पाया गया. हत्या से पहले उसकी कलाई काटकर यह दिखाने की कोशिश की गयी कि उसने आत्महत्या की है.
युवती की शिनाख्त होने के बाद ही होगा मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: धरमंगतपुर की रामगंगा नहर में रविवार सुबह एक बोरे में लाश उतराते हुए गांव के लोगों को दिखाई पड़ी. गांव के लोगों ने मामले की जानकारी सचेंडी थाने की पुलिस को दी. सचेंडी थाने की पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची और बोरे को नहर से बाहर निकाला. जांच के दौरान बोरे में एक 23-24 साल की युवती का रक्तरंजित शव बरामद हुआ. युवती के बाएं हाथ में नए और पुराने कट के निशान थे. इससे एक बात तो साफ थी कि प्रताड़ना के चलते उसने कई बार नस काटने का प्रयास किया गया या फिर किसी और उनके साथ पर ये वार किए हैं. इसी बाएं हाथ में अंग्रेजी में ‘ए’ भी लिखा हुआ था. गले में रस्सी से कसने का निशान और एक पतली रस्सी भी कसी हुई थी. इससे साफ था कि युवती की नृशंस हत्या करने के बाद शव फेंका गया है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा: सचेंडी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव मिलने के 24 घंटे बीतने के बाद भी सचेंडी थाने की पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी. सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है. 78 घंटे बाद युवती का पोस्टमार्टम होगा. युवती की शिनाख्त के लिए कानपुर और आसपास के जिलों के साथ ही प्रदेश भर के थानों को युवती का फोटो भेज दिया गया है. इसके साथ ही गांव के लोगों से बात करके शव की शिनाख्त करने का प्रयास कि जा रहा है.
















Leave a Reply