UP में तूफानी बारिश ने बुधवार रात जमकर कहर बरपाया. अलग-अलग हादसों में सिपाही, डॉक्टर और भाई-बहन समेत 22 लोगों की मौत हो गई. पिछले 12 घंटों में लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा समेत प्रदेश के 20 जिलों में बारिश हुई. मेरठ और बागपत में जमकर ओले गिरे.
गोरखपुर में सड़कें बनीं तालाब: गोरखपुर में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं. जिला अस्पताल और कॉलोनियों में पानी घुस गया. नोएडा में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. पेड़, होर्डिंग और बिजली के खंभे उखड़ गए. ऐसा ही हाल मेरठ और एटा में भी देखने को मिला. एटा में आंधी से मकानों की टीन शेड उड़ गई. यात्रियों से भरी बोलेरो पर पोल गिर गया. हालांकि, उस वक्त बिजली कटी हुई थी, इसलिए लोग बाल-बाल बच गए.

गाजियाबाद में ट्रेन पर पेड़ गिर पड़ा. इससे 2 घंटे तक ट्रैक बाधित रहा.
हिंडन का छोटा पुल झुका: गाजियाबाद में तेज आंधी से हिंडन का छोटा पुल झुक गया. दिल्ली-मेरठ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन पर पेड़ गिर गया. इससे रूट 2 घंटे बाधित रहा. बदायूं में ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से घूर (कूड़े के ढेर) में आग लग गई. उस वक्त तेज आंधी चल रही थी. इसके चलते आग ने चार गांवों को चपेट में ले लिया. मौसम विभाग ने आज 39 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है. आंधी-बारिश के 5 तस्वीरें देखिए-

एटा में यात्रियों से भरी बोलेरो पर बिजली का पोल गिर गया. हालांकि, उस वक्त लाइट नहीं थी. इस वजह से लोग बाल-बाल बच गए.
मेरठ में 15-20 मिनट तक ओले गिरे: मेरठ में आंधी के बारिश हुई। 15-20 मिनट तक ओले गिरे. इससे सड़क पर ओले की चादर बिछ गई.
क्यों बदला मौसम? लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया- बंगाल की खाड़ी की नमी से मौसम बदला है. यूपी में एक नया विक्षोभ और वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है. बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी लिए हुए पूर्वा हवा आ रही है. इससे लू का असर कुछ जिलों में कम पड़ सकता है.हालांकि, अगले 3-4 दिन बाद दोबारा तापमान में बढ़ोतरी होगी. इस महीने के आखिरी तक पारा 47 डिग्री पार जाने का अनुमान है.















Leave a Reply