Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ करीब एक घंटे से ठप है. यूजर्स ऐप के साथ-साथ डेस्कटॉप दोनों ही वर्जन पर समस्या का सामना कर रहे हैं. डेक्सटॉप पर पूरी फीड ब्लैंक हो गई है और केवल Retry का ऑप्शन ही दिख रहा है.एक्स ठप होने के कारण, यूजर न तो लॉगइन कर पा रहे हैं, न अपनी टाइमलाइन को एक्सेस कर पा रहे हैं. यूजर्स को डायरेक्ट मैसेज भेजने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह समस्या केवल भारत तक ही सीमित नहीं है. कई देशों में यूजर्स ने लॉगिन फेल और साइट को एक्सेस करने में कठीनाई होने की सूचना दी है.
आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, शाम 6 बजे के आसपास आउटेज का पीक देखा गया और इसके दौरान सबसे ज्यादा शिकायती मिली। एक रिपोर्ट के अनुसार, समस्याएं दोपहर 1 बजे के बाद शुरू हुईं तब से, भारत और दुनियाभर में हजारों यूजर्स एक्स के वेबपेज और मोबाइल ऐप का एक्सेस करने में परेशान हो रहे हैं. अभी तक, एक्स ने आउटेज के कारण के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.















Leave a Reply