प्रयागराज में वकीलों ने थाना घेरा: पुलिस से नोकझोंक, 6 घंटे से चल रहा जमकर हंगामा

Spread the love

प्रयागराज में 6 घंटे से वकीलों का हंगामा जारी है. बिना FIR पूर्व ब्लॉक प्रमुख की अरेस्टिंग पर 200 से ज्यादा वकीलों ने यमुनापार के औद्योगिक थाने को घेर रखा है. पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. वकील और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला.

सोमवार रात को टोल प्लाजा पर हंगामा होने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयराज सिंह और उनके 3 साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. इसके विरोध में वकील सड़क पर उतरे हैं. हंगामा खत्म कराने के लिए पुलिस और वकीलों के बीच नोकझोंक भी हुई है. पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयराज भी पेशे से वकील हैं. पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह भी वकीलों के विरोध में शामिल हुए. उन्होंने कहा- भाजपा सरकार में पुलिस की तानाशाही बढ़ती जा रही है. अपराध बढ़ते जा रहे हैं. लगातार वकीलों को मारा जा रहा है. खुलेआम गोली चल रही है. पुलिस पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है. गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करना चाहिए जो दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

वकीलों की मांग है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख को या तो रिहा करिए या FIR लिखकर जेल भेजिए. मामला सोमवार रात करीब 10 बजे का है, जब औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर कुछ लोगों का टोल कर्मियों से विवाद हो गया. दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप यादव मौके पर पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने पहुंचते ही मारपीट कर रहे लोगों पर लाठी बरसा दीं. इसकी वजह से वहां भीड़ इकट्ठा हो गई. शोर शराबा बढ़ने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय राज सिंह राजू अपने समर्थकों के साथ वहां पर पहुंचे. लोगों को समझाकर बीच-बचाव करने लगे. इसी बीच चौकी इंचार्ज सुरेंद्र यादव और विजय राज के बीच कहासुनी हो गई। चौकी प्रभारी ने विजय राज सिंह, सर्वेश सिंह समेत 2 अन्य को हिरासत में लेकर थाने लेकर आ गए.

वकील बोले- CCTV देख लो, वहां क्या हुआ मंगलवार सुबह होने पर 200 से ज्यादा वकील औद्योगिक थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे. वकील पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. पुलिस के अधिकारियों के पहुंचने पर वकीलों ने सवाल किए कि क्या बिना किसी अपराध के लोगों को थाने में रखा जाएगा? अगर कोई अपराध है तो FIR लिखकर जेल भेज दो. मगर पहले टोल प्लाजा के CCTV देख लो। वहां हुआ क्या था? वकीलों ने कहा- पुलिस खुद लोगों को संभाल नहीं सकी. जब पूर्व ब्लॉक प्रमुख समझाने पहुंचे, तो उन्हीं को पकड़कर ले आई. वकीलों का आरोप- चौकी इंचार्ज ने बंदूक तानकर धमकाया थाने में मौजूद वकील सौरभ सिंह ने कहा- सोमवार रात रामपुर मुंगरी टोल प्लाजा पर चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप यादव ने पूर्व ब्लाक प्रमुख और उनके साथियों के साथ अभद्रता की. चौकी प्रभारी ने पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकाया और हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे से लॉकअप में रखा है.

वकीलों ने कहा- ये पुलिस की मनमानी है, किसी को भी पकड़ो और थाने लेकर आ जाओ। वकील हिमांशु मिश्रा ने कहा- पुलिस अपनी वर्दी का दुरुपयोग कर रही है. वकीलों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है. उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है. अगर पूर्व ब्लाक प्रमुख और उनके साथियों को तुरंत रिहा नहीं किया गया, तो सभी अधिवक्ता एकजुट होकर सड़क पर प्रदर्शन करेंगे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *