सहारनपुर में बुधवार दोपहर कूलर गोदाम में भीषण आग लग गई. मकान में एक परिवार के 6 लोग एक घंटे तक फंसे रहे. दीवार तोड़कर उन्हें बचाया गया। आग इतनी भयानक है कि 2 किलोमीटर दूर से धुआं दिख रहा है.
दमकल विभाग की 5 गाड़ियां 4 घंटे से आग बुझाने में लगी हैं। गली सकरी होने के कारण फायर बिग्रेड की गाड़ियां अंदर नहीं पहुंच पा रही हैं. गली में 500 मीटर पाइप बिछाकर आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना की जानकारी होने पर कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस-प्रशासन ने आस-पास के घरों को खाली कराया जबकि कुछ लोग दहशत में ही घर छोड़कर भागे. तीसरी मंजिल पर लगी आग, कुछ ही देर में ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई. घटना राम नगर स्थित बेदी गली में स्थित बेदी ट्रेडिंग कंपनी की है.

घटना के बाद गली में अफरा-तफरी मची रही. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मकान तक नहीं पहुंच पा रही थीं. सीढ़ियों तक आग फैलने से फंसा परिवार बेदी गली में हरदीप सिंह बेदी उर्फ काला की बेदी ट्रेंडिंग कम्पनी के नाम से दुकान और गोदाम है. तीन मंजिला इमारत में सबसे नीचे हरदीप बेदी दुकान चलाते हैं. उससे ऊपर के हिस्से में परिवार रहता है. सबसे ऊपर गोदाम है. परिवार में एक बेटा, बेटी पत्नी सहित 6 लोग हैं. घटना के समय दुकान और मकान में करीब 12 से 15 लोग मौजूद थे. आग पहले ऊपर के हिस्से में लगी. सूचना मिलते ही ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद लोग बाहर भाग गए. हरदीप सिंह बेदी अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर थे. मकान की सीढ़ियों पर प्लास्टिक के कूलर रखे थे. जब तक बेदी को आग की सूचना मिली, तब तक आग सीढ़ियों तक पहुंच चुकी थी जिसके कारण बेटी परिवार समेत दूसरी मंजिल पर ही फंसे रह गए. वह करीब एक घंटे तक परिवार समेत फंसे थे. उसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पीछे की दीवार तोड़कर सीढ़ी के सहारे उन्हें नीचे उतारा.

करीब 4 घंटे से कूलर गोदाम में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. लोग अपना कीमती सामान लेकर भागे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, इस फैक्ट्री में कूलर बनाने का काम होता है. इसी फैक्ट्री के दूसरे फ्लोर पर उनका पूरा परिवार रहता है. मकान में प्लास्टिक के कूलर रखे होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया. कई फीट ऊंची लपटें और भयानक धुएं का गुबार दिख रहा था. घटना के बाद पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई. कई परिवार तो अपना कीमती सामान लेकर मकान छोड़कर भाग गए. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही. पुलिस-प्रशासन की टीम आई, तब लोगों को हटाया गया.
















Leave a Reply