संभल में गुरुवार को एक घर में सिलेंडर फटने से आग लग गई. हादसे के समय पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था. आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों के लिए निकलने का रास्ता ही नहीं बचा. सभी लोग अंदर ही फंस गए.
सूचना पर पुलिस टीम के साथ CO अनुज चौधरी भी मौके पर पहुंच गए. CO घर में मौजूद दूल्हे समेत अन्य लोगों को बचाने के लिए जैसे ही अंदर घुसने लगे, फिर से विस्फोट गया. आग की लपटों में घिरे CO ने तेजी से भागकर जान बचाई. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. इस घटना के बावजूद पुलिसकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर घर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. संभल के एसपी कृष्ण विश्नोई भी मौके पर पहुंचे. घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की है.

आग इतनी भयानक थी कि 2 किमी दूर तक लपटें दिखाई दे रही थीं: चंदौसी के सीओ अनुज चौधरी शादी वाले घर में आग लगने की खबर पर पहुंचे. पहले उन्होंने अन्य पुलिस अफसरों दूर खड़े रहकर हादसे को देखा. इसके बाद वह खुद आगे आए और घर के शटर के पास पहुंच गए. एक डंडे से आग को किनारे कर अंदर जाने की कोशिश करने लगे. उनके साथ अन्य पुलिसकर्मी भी थे. तभी अचानक से विस्फोट हो गया और आग का गुबार निकलने लगा. यह देखते ही सीओ और अन्य पुलिसवालों ने भागकर जान बचाई.
बारात से एक दिन पहले घर में सिलेंडर फटा: मौलागढ़ गांव में रहने वाले राजेश कुमार गौतम के बेटे कुलदीप (28) की शनिवार को शादी है. उसकी बारात अमरोहा जानी है. इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. मढ़े की दावत चल रही थी. साथ ही घर में मिठाई भी बन रही थी. तभी अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज से विस्फोट हो गया और आग लग गई. उस समय घर में राजेश की पत्नी प्रवेश समेत अन्य परिजन मौजूद थे. नीचे की दुकान में रखे थे डीजल-पेट्रोल के ड्रम जल्द ही आग ने घर के नीचे स्थित दुकान में रखे डीजल और पेट्रोल के ड्रमों को भी चपेट में ले लिया. इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया.

पेट्रोल ड्रमों में विस्फोट: पेट्रोल ड्रमों में हुए विस्फोटों की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आकर घरों से बाहर निकल आए. आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि उन्हें 1 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था. धमाकों और आग की भयावहता से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बुजुर्ग मां को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया आग की चपेट में पड़ोसी विनीत कुमार का घर भी आ गया. उनके घर में धुआं भरने से उनकी बुजुर्ग मां की तबीयत बिगड़ गई. दमकल विभाग और पुलिस ने रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल भेजा.
आग की सूचना के करीब 30 मिनट बाद दमकल और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं. ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की एक छोटी और 2 बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. चंदौसी के साथ संभल से भी फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. तब तक घर का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका था. सीओ चंदौसी कार्यालय से 400 मीटर दूर की घटना है. दमकल विभाग, सीओ एवं पुलिस के सामने ही सिलेंडर फटा है.
















Leave a Reply